Home Education & Jobs NIFT 2023: कल है लेट फीस के साथ फॉर्म भरने का आखिरी दिन

NIFT 2023: कल है लेट फीस के साथ फॉर्म भरने का आखिरी दिन

0
NIFT 2023: कल है लेट फीस के साथ फॉर्म भरने का आखिरी दिन

[ad_1]

NIFT 2023 Registration:  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) कल, 8 जनवरी को लेट फीस के साथ निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर कल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार लागू फीस के अलावा 5000 रुपये के लेट फीस के साथ 1 जनवरी 2023 से 8 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 9 जनवरी 2023 से 12 जनवरी 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में एडिट कर सकते हैं।

ये है परीक्षा की तारीख

– NIFT UG/ PG and NLEA (UG) B.Des. और B.F Tech का आयोजन 5 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।

– NEET UG/ PG and NLEA (UG) B.Des.और B.F Tech परीक्षा का आयोजन 15 जनवरी 2023 को किया जाएगा।

– सभी यूजी और पीजी प्रोग्राम और GAT परीक्षा (CBT) के लिए प्रवेश परीक्षा 5 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

NIFT 2023 Registration- Direct Link

NIFT 2023: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए भरें आवेदन फॉर्म

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in और niftadmissions.in. पर जाना होगा।

स्टेप 2- अब होम पेज पर  “NIFT 2023 Registration Link”  लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3-  खुद को रजिस्टर कर लीजिए।

स्टेप 4- अब अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।

स्टेप 5- जो डॉक्यूमेंट्स मांगे हैं, उन्हें भरना शुरू करें।

स्टेप 6- अब आवेदन फीस का भुगतान करें।

स्टेप 7- फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है वह एक बार सभी डिटेल्स को चेक कर लें।

स्टेप 8- सभी डिटेल्स को चेक करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं।

स्टेप 9- आप चाहें तो फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

 

 

[ad_2]

Source link