Monday, March 10, 2025
Google search engine
HomeTech & GadgetNokia के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन को मिला बड़ा अपडेट, नए फीचर्स...

Nokia के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन को मिला बड़ा अपडेट, नए फीचर्स देख झूम उठेंगे यूजर्स


HMD ग्लोबल ने अपने Nokia G42 5G स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 14 अपडेट जारी किया है। अब G42 5G के यूजर्स को फोन में कई नई सुविधाएं और सुधारों का एक सेट मिलेगा। ये नया अपडेट वर्जन 2.1 से लेकर 2.6 जीबी का है और इसके साथ ही इसमें दिसंबर 2023 का Google सुरक्षा पैच मिलेगा। Nokia G42 5G को भारत में 12,599 रुपये लॉन्च किया गया है। 

 

Nokia G42 5G को अपडेट करने के बाद आपको फोन में मिलेंगे ये नए फीचर्स और सुविधाएं 

अपडेट के साथ आने वाले बदलाव। देखें लिस्ट:

हेल्थ डेटा मैनेजमेंट: हेल्थ डेटा पर नजर रखने के लिए एक नया तरीका आया है, जिससे यूजर्स के लिए अपने स्वास्थ्य की निगरानी करना आसान हो जाएगा।

ऐप डेटा परमिशन: अपडेट के बाद ऐप डेटा अनुमतियों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिलेगी, जिससे एक्सेस देने या अस्वीकार करने की प्रक्रिया सरल हो जाती है।

 

Motorola ने उड़ाया गर्दा: 3000 रुपये सस्ता किया 12GB रैम और 50MP कैमरा वाला ये सस्ता 5G फोन

 

Visual & Audio सुविधाएँ: नई सुविधाओं में नोटिफिकेशन के लिए कैमरा और स्क्रीन फ्लैश, बड़े फ़ॉन्ट और यूजर्स के लिए स्मार्ट स्केलिंग को शामिल किया गया है।

बैटरी जीवन में सुधार: उपयोगकर्ता अब हर बार ये देख पाएंगे की उन्होंने फोन पर कितना टाइम स्पेंड किया है, जिससे बैटरी जीवन को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में मदद मिलेगी।

कस्टमआईजेशन के ऑप्शन: नए अपडेट के बाद लॉक स्क्रीन पिकर, टेम्पलेट्स, एक मोनोक्रोमैटिक थीम और अल्ट्रा एचडीआर इमेज को कस्टमआईज किया जा सकेगा।

 

Nokia G42 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

Nokia G42 5G में 6.56-इंच का एचडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन में दाग-धब्‍बों और स्‍क्रैच का ज्‍यादा असर ना हो, इसके लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। Nokia G42 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्लस 5G प्रोसेसर दिया गया है। नोकिया ने इस फोन की 5जी खूबी को सबसे ज्‍यादा हाइलाइट किया है। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज दिया गया है। 

Nokia G42 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। साथ में 2 मेगापिक्‍सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। नोकिया ने फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W फास्ट वायर्ड चार्जर के साथ आती है। एचएमडी ग्लोबल का दावा है कि सिंगल चार्ज में फोन की बैटरी 3 दिन साथ निभाएगी। 

 

Jio ने दिखाया Airtel को दम: 4 रुपये ज्यादा में दे रहा 14GB एक्स्ट्रा डेटा, फ्री-कॉल्स और SMS का मजा



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments