Home Life Style North East Famous Recipe Special: मणिपुर की स्वीट डिश है चक हाओ खीर, काले चावल से होती है तैयार, सीखें रेसिपी

North East Famous Recipe Special: मणिपुर की स्वीट डिश है चक हाओ खीर, काले चावल से होती है तैयार, सीखें रेसिपी

0
North East Famous Recipe Special: मणिपुर की स्वीट डिश है चक हाओ खीर, काले चावल से होती है तैयार, सीखें रेसिपी

[ad_1]

हाइलाइट्स

चक हाओ खीर मणिपुर राज्य की फेमस स्वीट डिश है.
काले चावल से तैयार होती है मणिपुरी चक हाओ खीर.

चक हाओ खीर रेसिपी (Chak Hao Kheer Recipe): खीर का नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आ जाता है. वैसे तो घरों में सफेद या ब्राउन चावल की खीर बनाई जाती है लेकिन नॉर्थ ईस्ट स्टेट मणिपुर और अन्य कुछ जगहों पर ब्लैक राइस की खीर तैयार की जाती है. आज हम आपको मणिपुरी चक हाओ खीर बनाने की रेसिपी बताएंगे. चक हाओ खीर स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्थ के लिए भी काफी लाभकारी होती है. हमारे काले चावल की खेती मुख्य तौर पर नॉर्थ ईस्टर्न इलाकों जैसे मणिपुर, असम में ही होती है और ब्लैक राइस पोषक तत्वों से भरपूर भी होते हैं. ब्लैक राइस से बनने वाली चक हाओ खीर का जायका लेना है तो आप इसे बेहद आसान रेसिपी की मदद से घर पर भी तैयार कर सकते हैं.
ब्लैक राइस फाइबर से भरपूर होते हैं, ऐसे में इनसे तैयार होने वाली चक हाओ खीर पेट के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. . नॉर्थ ईस्ट फेमस रेसिपी स्पेशल सीरीज में आज हम आपको मणिपुर की पारंपरिक चक हाओ खीर बनाने का तरीका बताएंगे. इस सीरीज के अंतर्गत हम अब तक मेघालय, त्रिपुरा, असम समेत अन्य नॉर्थ ईस्टर्न इलाकों की फेमस फूड रेसिपी के बारे में भी बता चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: North East Famous Recipe Special: असमिया डिश अमितर खार करें ट्राई, मिलेगा लाजवाब स्वाद, सीखें बनाने का तरीका

चक हाओ खीर के लिए सामग्री
काले चावल – 100 ग्राम
दूध – 1 लीटर
चीनी – 2 टेबलस्पून
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
ड्राई फ्रूट्स कटे – 2 टेबलस्पून

चक हाओ खीर बनाने की विधि
फेमस मणिपुरी चक हाओ खीर बनाने के लिए सबसे पहले काले चावल को साफ करें और उसके बाद उन्हें पानी से 2-3 बार अच्छी तरह से धोएं. इसके बाद चावल को दो-तीन घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें. चावल को पकने में ज्यादा वक्त लगता है ऐसे में आप चाहें तो इन्हें प्रेशर कुकर में डालकर 4 सीटियां आने तक पका भी सकते हैं. अब एक मोटे तले वाली कड़ाही लें और उसमें दूध डालकर गर्म करें.

दूध में 3-4 मिनट बाद जब उबाल आना शुरू हो जाए तो उसमें भिगोए हुए ब्लैक राइस डालें और बड़ी चम्मच की मदद से चलाते हुए मिक्स कर दें. इसके बाद 45 मिनट से 60 मिनट तक खीर को मीडियम आंच पर पकने दें. इस दौरान बीच-बीच में खीर को बड़े चम्मच की मदद से चलाते भी रहें, जिससे चावल तले से नहीं चिपकें. इसके बाद जब पककर दूध आधा रह जाए तो उसमें चीनी डालकर 5-10 मिनट और पकाएं.

इसे भी पढ़ें: North East Famous Recipe Special: मणिपुर की लोकप्रिय डिश पाकनम करें ट्राई, मिलेगा लाजवाब जायका, सीखें रेसिपी

इसके बाद खीर में इलायची पाउडर मिक्स करें. फिर तले हुए ड्राई फ्रूट्स के टुकड़ों को खीर में डालें. अब खीर को लगभग एक मिनट तक और पकाएं फिर गैस बंद कर दें. स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर चक हाओ खीर बनकर तैयार हो चुकी है. इसे अपने स्वाद के अनुसार गर्म या ठंडी सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

[ad_2]

Source link