Home Tech & Gadget nothing phone 2 get price cut by rs 5000 in india also get 65W charger at special price – Tech news hindi – सबसे बड़ी कटौती: पूरे ₹5000 सस्ता हुआ ट्रांसपेरेंट Nothing Phone 2, साथ 65W चार्जर भी, गैजेट्स न्यूज

nothing phone 2 get price cut by rs 5000 in india also get 65W charger at special price – Tech news hindi – सबसे बड़ी कटौती: पूरे ₹5000 सस्ता हुआ ट्रांसपेरेंट Nothing Phone 2, साथ 65W चार्जर भी, गैजेट्स न्यूज

0
nothing phone 2 get price cut by rs 5000 in india also get 65W charger at special price – Tech news hindi – सबसे बड़ी कटौती: पूरे ₹5000 सस्ता हुआ ट्रांसपेरेंट Nothing Phone 2, साथ 65W चार्जर भी, गैजेट्स न्यूज

[ad_1]

ट्रांसपेरेंट फोन खरीदने का प्लान है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अपने ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले स्मार्टफोन्स के लिए पॉपुलर Nothing ने लेटेस्ट Nothing Phone 2 की कीमत में पूरे 5,000 रुपये की कटौती कर दी है। इतना ही नहीं, नथिंग फोन 2 खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी ऑफर के तहत CMF by Nothing 65W GaN चार्जर एक हजार रुपये कम में दे रही है। बता दें कि रैम और स्टोरेज के हिसाब से नथिंग फोन 2 को तीन अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और कंपनी ने तीनों ही वेरिएंट में 5 हजार रुपये की कटौती कर दी है। अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है। चलिए नजर डालते हैं फोन की नई कीमत और खासियत के बारे पर…

कटौती के बाद इतना सस्ता हो गया है फोन

बता दें कि फोन (2) व्हाइट और डार्क ग्रे दो कलर ऑप्शन में आता है। कीमत में कटौती के बाद इसके 8GB+128GB डार्क ग्रे वेरिएंट को 39,999 रुपये में जबकि इसके 12GB+256GB (दोनों कलर) वेरिएंट को 44,999 रुपये और 12GB+512GB (दोनों कलर) वेरिएंट को 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 

बता दें कि लॉन्च के समय 8GB+128GB (डार्क ग्रे) की कीमत 44,999 रुपये, 12GB+256GB (व्हाइट और डार्क ग्रे) वेरिएंट को 49,999 रुपये और 12GB+512GB (व्हाइट और डार्क ग्रे) को 54,999 रुपये है।

कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए बंडर ऑफर की भी पेशकश की है। ऑफर के तहत, नथिंग फोन 2 खरीदने वाले ग्राहक, मात्र 1,999 रुपये में CMF by Nothing 65W GaN चार्जर खरीद सकेंगे, जिसे कंपनी ने 2,999 रुपये में लॉन्च किया थआ। यह ऑफर स्टॉक खत्म होने तक लागू रहेगा।

पूरे 84 दिन Netflix फ्री, 44 करोड़ ग्राहकों को मिल रहा फायदा, साथ में 5G डेटा भी

Nothing Phone 2 में क्या है खास, चलिए बताते हैं

एमोलेड डिस्प्ले, ट्रांसपेरेंट डिजाइन और हैवी रैम

रैम और स्टोरेज रो हिसाब से फोन के तीन वेरिएंट- 8GB+128GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB में लॉन्च किया गया है। इसे व्हाइट और डार्क ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। फोन 6.7 इंच एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट करता है। फोन शक्तिशाली क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 प्रोसेसर से लैस है और नथिंग ओएस 2.0 पर बेस्ड एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। इसमें चमकने वाली एलईडी लाइट्स के साथ ग्लिफ इंटरफेस मिलता है।

फोन में दमदार कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

फोटोग्राफी के लिए, फोन डुअल टोन एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, फोन में 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4700 एमएएच बैटरी पैक करता है। फोन में 15W Qi वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है। फोन 5G सपोर्ट के साथ आता है।

 

(कवर फोटो क्रेडिट-genk)

[ad_2]

Source link