Tuesday, April 22, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsNTA ने जारी की अगले साल होने वाली NEET, CUET, JEE और...

NTA ने जारी की अगले साल होने वाली NEET, CUET, JEE और ICAR AIEEA परीक्षाओं की तारीखें, देखें पूरा शेड्यूल


NTA EXAM DATES 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में होने वाली कुछ जरूरी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसमें ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (मेन) सेशन 1 और सेशन 2, ICAR AIEEA 2023, नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2023) और कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2023) की परीक्षाएं शामिल हैं। जो उम्मीदवार अगले साल इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, वह यहां देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल।

NEET 2023

NTA कैलेंडर के अनुसार नीट 2023 की आयोजन अगले साल 7 मई को किया जाएगा। NEET परीक्षा में वह उम्मीदवार शामिल होते हैं, जिन्हें मेडिकल क्षेत्र में रुचि होती है। इस परीक्षा के माध्यम से भारत के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों, AIIMS, JIPMER, और अन्य में MBBS / BDS जैसे ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश लिा जा सकता है। NEET परीक्षा में उच्च स्तर की प्रतियोगिता होती है और लाखों उम्मीदवार हजारों मेडिकल सीटों के लिए आवेदन करते हैं। वहीं आवेदन की प्रक्रिया कब से शुरू होगी, इसके बारे में जल्द जानकारी दी जाएगी।

JEE MAIN 2023

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2023 की तारीखें जारी कर दी हैं। इस बार परीक्षा का आयोजन दो सेशन में किया जा रहा है। पहला सेशन जनवरी में होगा और दूसरा सेशन अप्रैल में।

जनवरी सेशन की परीक्षा परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।

अप्रैल सेशन की परीक्षा  06, 07, 08, 09, 10, 11 और 12 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी।

ICAR AIEEA 2023

इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च  (ICAR AIEEA 2023) का आयोजन 26, 27, 28 और 29 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन यूजी एग्रीकल्चर  और संबद्ध साइंस में ग्रेजुएशन डिग्री कोर्सेज  में प्रवेश के लिए किया जाता है।

CUET 2023

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2023) का आयोजन 21 से 31 मई 2023 तक किया जाएगा।

यहां देखें NTA का आधिकारिक नोटिस



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments