
ऐप पर पढ़ें
इन दिनों ज्यादातर लोग हेल्दी खाने की तरफ स्विच कर रहे हैं। खासकर लोग मैदा को छोड़कर दूसरे हेल्दी ऑप्शन को चुन रहे हैं। भाजी के साथ पाव सर्व किए जाते हैं। ये पाव मैदा के होते हैं, लेकिन आप घर पर ओट्स के बने पाव तैयार कर सकते हैं। ये पाव स्वाद में जबरदस्त लगते हैं। अच्छी बात ये है कि इसे आप बिना शक्कर, मैदा का इस्तेमाल के बना सकते हैं। यहां देखिए इसे बनाने का तरीका।
ओट्स पाव बनाने के लिए आपको चाहिए…
ओट्स
आटा
शहद
मक्खन
यीस्ट
नमक
कैसे बनाएं
ओट्स से बने पाव को बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को पानी में एक घंटे के लिए भिगो दें। फिर इसका पेस्ट बना लें। अब सभी चीजों को मिलाकर आटे में गूथिये जब तक यह नरम और लचीला न हो जाए। फिर पिघला हुआ मक्खन डालें और आटे को जितना हो सके उतना चिकना कर लें। अब आटे को 1 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रखें। अब आटे को 6 हिस्सों में बांटकर पाव का आकार दें। अब 30 मिनट के लिए बेक करें। अच्छी तरह से बेक करने के बाद इसे सर्व करें। ये हेल्दी पाव फिटनेस फ्रीक लोग भी खा सकते हैं।
यहां देखिए 3 तरह से कैसे तैयार करें ओट्स, ये हैं ओवरनाइट रेसिपी