[ad_1]
Odisha Police Recruitment 2023: स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB), ओडिशा पुलिस ने कांस्टेबल के 4790 पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार लंबे समय कांस्टेबल के पद पर भर्ती तलाश रहे हैं, उनके लिए अच्छा मौका है। इस पद पर आवेदन की प्रक्रिया 30 दिसंबर 2022 यानी कल से शुरू होने जा रही है। उम्मीदवारों का सलाह दी जाती है, आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी जानकारी पढ़ लें, उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू करें।
सबसे पहले आपको बता दें, ओडिशा पुलिस ने राज्य भर में 4790 कांस्टेबल पदों को भरने के संबंध में एक विज्ञापन जारी किया है। सरकार ने जनवरी 2023 तक राज्य में 34 पुलिस जिलों और आयुक्तालय पुलिस में इन रिक्तियों को भरने की घोषणा की है।
Odisha Police recruitment 2023 indicative notification- Direct link
शैक्षणिक योग्यता
ओडिशा पुलिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की हो। इसी के साथ ओडिया भाषा पढ़ना और बोलना दोनों आता हो।
ये है चयन प्रक्रिया
चयन बोर्ड एक खुली प्रतियोगी लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। योग्य उम्मीदवार फिर शारीरिक मानक मापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले मुख्यमंत्री कार्यालय, ओडिशा ने इन पदों को भरने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी थी। कहा गया है कि भर्ती अभियान राज्य भर में चार चरणों में पूरा किया जाएगा।
आवेदन फीस
किसी भी उम्मीदवार के लिए कोई परीक्षा फीस नहीं है।
ये है आवेदन करने का समम
उम्मीदवार 4790 कांस्टेबल पदों के लिए 30 दिसंबर 2022 (सुबह 09.00 बजे) से 21 जनवरी 2023 (रात 11.59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट-odishapolice.gov.in पर एक्टिव होने वाले लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
[ad_2]
Source link