[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Xiaomi का दमदार स्मार्टफोन बाजार में धूम मचाने आ रहा है। हम बात कर रहे हैं Xiaomi 13T Pro स्मार्टफोन की। कहा जा रहा है कि कंपनी 1 सितंबर को इसे वैश्विक बाजारों में लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Redmi K60 Ultra स्मार्टफोन का ग्लोबल वेरिएंट होगा, जिसमें अलग-अलग रियर कैमरे और Leica ट्यूनिंग होगी। लॉन्च से पहले मायस्मार्टप्राइस ने विशेष रूप से 13T Pro स्मार्टफोन के रेंडर का खुलासा किया। दरअसल, 13T Pro स्मार्टफोन गलती से Amazon UK में लिस्ट हो गया था, जिससे इसकी यूके कीमत का खुलासा हो गया है। डीलैब्स की एक लेटेस्ट रिपोर्ट में Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro स्मार्टफोन की यूरोपीय कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। 13T Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशन पिछली रिपोर्ट से मेल खाते हैं। क्या आपका बजट में होगा यह फोन, चलिए जानते हैं…
इतनी होगी Xiaomi 13T और 13T Pro की कीमत
डीलैब्स की रिपोर्ट से पता चलता है कि शाओमी, ब्रिटेन में Xiaomi 13T का 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाला सिंगल वेरिएंट £549 (लगभग 58,150 रुपये) में लॉन्च करेगा। Xiaomi 13T Pro के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत £699 (लगभग 74,100 रुपये) होगी। Xiaomi फ्रांस में वेनिला मॉडल का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट €649 (लगभग 58,750 रुपये) की कीमत पर लॉन्च करेगा। इसके 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वाले प्रो मॉडल की कीमत €999 (लगभग 90,500 रुपये) होगी।
₹11,449 में OnePlus का शक्तिशाली 5G फोन, 62 हजार है कीमत, इसमें 12GB रैम और 100W चार्जिंग सपोर्ट
क्या भारत में लॉन्च होगा फोन?
रिपोर्ट से पता चलता है कि शाओमी स्मार्टफोन को काले और अल्पाइन ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी। स्मार्टफोन के लीक हुए स्पेसिफिकेशन से पता चलता है कि चिपसेट और स्टोरेज को छोड़कर दोनों स्मार्टफोन में ज्यादा अंतर नहीं होगा। टिप्स्टर Kacper Skrzypek ने पहले खुलासा किया था कि शाओमी भारत में Xiaomi 13T Pro स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करेगा। हमें यह देखने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है कि क्या Xiaomi भारत में किसी अन्य ब्रांडिंग के साथ वेनिला Xiaomi 13T मॉडल लॉन्च करेगा या नहीं।
Xiaomi 13T के लीक स्पेसिफिकेशन
फोन में 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 अल्ट्रा प्रोसेसर मिलेगा। फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में 50 मेगापिक्सेल मेन, 50 मेगापिक्सेल टेलीफोटो और 12 मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ तीन रियर कैमरे मिलेंगे। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सेल कैमरा होगा। फोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच बैटरी पैक करेगा।
खुशखबरी: iPhone 14 की कीमत में ₹17000 की कटौती; नया मॉडल आने से पहले गिरे दाम
Xiaomi 13T Pro के लीक स्पेसिफिकेशन
फोन में 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 अल्ट्रा प्रोसेसर मिलेगा। फोन 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में 50 मेगापिक्सेल मेन, 50 मेगापिक्सेल टेलीफोटो और 13 मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ तीन रियर कैमरे मिलेंगे। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सेल कैमरा होगा। फोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच बैटरी पैक करेगा।
[ad_2]
Source link