Home Tech & Gadget OMG! भारत में 10 हजार तक महंगे हुए Apple के दो पुराने प्रोडक्ट, कंपनी ने बढ़ाई कीमत

OMG! भारत में 10 हजार तक महंगे हुए Apple के दो पुराने प्रोडक्ट, कंपनी ने बढ़ाई कीमत

0
OMG! भारत में 10 हजार तक महंगे हुए Apple के दो पुराने प्रोडक्ट, कंपनी ने बढ़ाई कीमत

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Apple ने हाल ही में भारत में 32,900 रुपये में HomePod (2nd जेन) लॉन्च किया। अब कंपनी ने देश में HomePod mini स्मार्ट होम स्पीकर की कीमत बढ़ा दी है। इसके अलावा, iMac के 24 इंच वाले तीन वेरिएंट की कीमतों में भी 10,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कीमतों में बदलाव की जानकारी आधिकारिक ऐप्पल इंडिया स्टोर पर दी गई है। कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई कमेंट नहीं किया है।

देखें नई प्राइस लिस्ट

भारत में HomePod mini की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 9,900 रुपये से 10,900 रुपये कर दी गई है। इसी तरह, 24 इंच के आईमैक मॉडल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। 7-कोर GPU और 256GB स्टोरेज वाले 24-इंच iMac की कीमत 1,19,900 रुपये से बढ़कर 1,29,900 रुपये हो गई है। इस बीच, 8-कोर GPU और 256GB स्टोरेज वाले 24-इंच iMac की कीमत 1,39,900 रुपये से बढ़कर अब 1,49,900 रुपये हो गई है। जबकि 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,59,900 रुपये से बढ़ाकर 1,69,900 रुपये कर दी गई है। सभी नई कीमतें Apple India की साइट पर लाइव हैं।

₹9999 में 200MP कैमरे वाला 5G फोन, 12GB रैम और तेज चार्ज होने वाली बैटरी भी

भारत में 2020 में आया था होमपॉड मिनी

बता दें कि, होमपॉड मिनी ने भारत में 2020 में 9,900 रुपये में डेब्यू किया था। यह अल्ट्रा वाइडबैंड सपोर्ट को सक्षम करने के लिए U1 चिप से लैस है। यह स्मार्ट होम स्पीकर आपके घर से डिवाइस लिए जाने पर अलर्ट भी भेज सकता है। यह चार माइक्रोफोन से लैस है और इसमें 360 डिग्री साउंड फील्ड है। इसके एयरप्ले फीचर की बदौलत यह मल्टी-रूम ऑडियो को भी सपोर्ट कर सकता है।

24-इंच iMac एक Apple M1 चिप से लैस है, जिसे 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ 24-इंच 4.5K रेटिना डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है। यह फेसटाइम एचडी कैमरा और चार स्टूडियो-क्वालिटी माइक्रोफोन से भी लैस है।

[ad_2]

Source link