[ad_1]
बेगूसराय. बेगूसराय में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है. बताया जा रहा है कि यहां शादी के कई साल बाद एक व्यवसायी की पत्नी घर के सारे सामान के साथ अपने बच्चे को लेकर अचानक से फरार हो गई. घटना के कई दिन और बीत जाने के बाद भी अब तक जहां महिला का कुछ अता पता नहीं चल पाया है. वहीं, पुलिस ने बच्ची को एक अनजान व्यक्ति के घर से बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
इस मामले में बच्ची के पिता के द्वारा अनजान आदमी के पास से बेटी को पाने के लिए घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी. इसके बाद में पुलिस के सहयोग से बच्ची को उस अनजान व्यक्ति के पास से हासिल किया गया. वहीं, इस मामले में व्यवसायी ने अपनी बच्ची को अनजान व्यक्ति के हाथों बेचे जाने का आरोप लगाया है.
बता दें कि बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक से एक व्यवसायी की पत्नी 3 अप्रैल की रात्रि 8:30 बजे अपने बच्चे को लेकर अचानक से फरार हो गई. इस दौरान परिजनों के द्वारा महिला और बच्चे की खोजबीन लगातर की जा रही थी. इसी बीच बुधवार को परिजनों को यह पता चला कि उनकी मासूम बेटी लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र के अर्चना विहार कॉलोनी में एक अनजान व्यक्ति के घर में है जिसका न तो उनका और न ही उनकी पत्नी से दूर-दूर तक जान पहचान है.
आपके शहर से (पटना)
मामला सामने आने के बाद पृथ्वी के द्वारा इसकी सूचना लोहिया नगर सहायक थाना की पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर बच्ची को एक घर से बरामद कर लिया लिया. खास बात यह कि छापेमारी के दौरान बच्ची की मां का कोई अता पता नहीं चल पाया है. उसकी तलाश पुलिस कर रही है. वहीं बच्ची को मन्हास स्थित बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया है.
इस मामले में पटेल चौक के रहने वाले व्यवसायी सज्जन मित्तल के पुत्र प्रकाश कुमार ने बताया कि पिछले 22 दिनों से उनकी पत्नी घर का सारा सामान लेकर बच्चे के साथ अचानक से भाग खड़ी हुई. इस संबंध में उनके द्वारा रतनपुर सहायक थाने में एक गुमशुदगी का आवेदन दिया गया है, जिस पर अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. इसी सिलसिले में कल उन्हें ज्ञात हुआ कि उनकी बच्ची अर्चना विहार कॉलोनी के एक फ्लैट में है. जिसके बाद इसकी जानकारी लोहिया नगर सहायक थाना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर बच्ची को बरामद कर लिया है.
प्रकाश कुमार ने बताया कि जिनके घर से बच्ची बरामद हुई ह, वे लोग उनके ओर उनकी पत्नी के दूर दूर तक के रिश्तेदार नहीं हैं, जबकि उनके द्वारा यह बताया जा रहा है कि वह बच्चे के मामा और मामी हैं. प्रकाश कुमार ने बताया कि उन्हें लगता है कि उनकी बच्ची को किसी ने बेच दिया है. प्रकाश कुमार ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि उनकी पत्नी बेटी के साथ आखिरकार क्यों भागी?
इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि रतनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रकाश कुमार के द्वारा एक लोहिया नगर में पत्नी और बच्ची की गायब होने का आवेदन दिया था. आवेदन के आलोक में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक बच्ची को बरामद किया है. हालांकि, पुलिस उसकी मां की तलाश में जारी है. उन्होंने बताया कि इसमें जो दोषी होगा उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल बच्ची बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित बालगृह में सुरक्षित है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Begusarai news, Bihar News, Bihar viral news
FIRST PUBLISHED : April 27, 2023, 15:12 IST
[ad_2]
Source link










