[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
वनप्लस का फोन लेने का शानदार मौका आ गया है। फ्लिपकार्ट की खास डील में OnePlus 9R 5G MRP से बेहद सस्ते दाम में मिल रहा है। 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन का MRP 39,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट की डील में आप इसे डिस्काउंट के बाद 33,990 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर में फोन की कीमत को 1250 रुपये तक और कम किया जा सकता जा सकता है। इन दोनों ऑफर के साथ फोन पर मिलने वाला टोटल डिस्काउंट लगभग 7,300 रुपये तक का हो जाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि वनप्लस का यह फोन कंपनी की वेबसाइट पर आउट-ऑफ-स्टॉक हो चुका है। ऐसे में यह भी संभावना है कि फ्लिपकार्ट पर भी इसका स्टॉक जल्द खत्म हो सकता है। वनप्लस का यह फोन पावरफुल प्रोसेसर और दमदार कैमरा के साथ आता है। आइए जानते हैं डीटेल।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी इस फोन में 2400×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.55 इंच का फ्लूइड डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास भी दे रही है। फोन 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में आपको अड्रीनो 650 जीपीयू के साथ स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ चार कैमरे दिए गए हैं। इनमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऐंगल लेंस, एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 65 वॉट की वॉर्प चार्जिंग के साथ आती है।
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला यह फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Oxygen OS पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में WiFi 802.11 a/b/g/n/ac/ax, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, जीपीएस, यूएसबी 3.1, टाइप-C इयरफोन जैक और ड्यूल नैनो सिम स्लॉट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
ओप्पो और सैमसंग का 108MP कैमरे वाला फोन हुआ सस्ता, ₹29 हजार का फायदा
(Photo: ANdroid Authority)
[ad_2]
Source link