[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
OnePlus का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में धांसू कैमरा, जबर्दस्त प्रोसेसर और तगड़े डिस्प्ले वाला फोन नजर आता है। अगर आप भी OnePlus के फ्लैगशिप फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह सबसे अच्छा समय है। शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर OnePlus 10 Pro 5G पूरे 17,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट पर मिल रहा है। बता दें कि फोन की MRP फ्लिपकार्ट पर 66,999 रुपये है।
₹50 हजार से कम हो गई कीमत
इस छूट के बाद OnePlus के इस फोन की कीमत सिर्फ 49,999 रुपये हो जाती है। वहीं चुनिंदा बैंक कार्ड्स से लेनदेन करने पर आपको एडिशनल 1,000 रुपये तक की छूट मिलती है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड्स से लेनदेन करने पर 5 पर्सेंट का कैशबैक भी मिलता है। बता दें कि फोन 32MP सेल्फी कैमरा और 5000mAh की बैटरी से लैस है।
जबर्दस्त प्रोसेसर से लैस है फोन
फीचर्स की बात करें तो OnePlus के इस धांसू फोन में 6.7 इंच का QHD+Fluid AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 3216X1440 पिक्स्ल रेजॉल्यूशन और 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, एंड्रॉइड 12 पर बेस्ड इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8Gen चिपसेट दिया गया है। बता दें कि फोन 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है।
फोन में है 5000mAh की तगड़ी बैटरी
दूसरी ओर OnePlus के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 80W के Super VOOC फास्ट चार्जिंग से लैस है। जबकि कनेक्टिविटी के फोन में टाइप-C पोर्ट दी गई है।
(फोटो क्रेडिट- elkjop.no)
[ad_2]
Source link