Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeTech & GadgetOnePlus Nord 3 और OnePlus Nord CE 3 आज होंगे लॉन्च, सस्ते...

OnePlus Nord 3 और OnePlus Nord CE 3 आज होंगे लॉन्च, सस्ते में मिलेंगे धांसू फीचर्स


चाइनीज टेक कंपनी वनप्लस आज भारतीय मार्केट में दो सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का OnePlus Nord Launch इवेंट आज 5 जुलाई को शाम 7 बजे शुरू होगा और इसमें OnePlus Nord 3 के अलावा OnePlus Nord CE 3 स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाया जाएगा। नए स्मार्टफोन्स को अफॉर्डेबल प्राइस पर पेश किया जाएगा और इनमें दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। इन स्मार्टफोन्स के अलावा दो नए ऑडियो वियरेबल OnePlus Nord Buds 2R और OnePlus Bullets Wireless Z2 ANC भी लॉन्च हो सकते हैं।

वनप्लस के सभी नए डिवाइसेज को भारतीय समय के हिसाब से शाम 7 बजे शुरू होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट को कंपनी की वेबसाइट के अलावा सोशल मीडिया हैंडल्स और आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी लाइव देखा जा सकेगा। आप चाहें तो यूट्यूब पर जाकर अभी से इसके लिए रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। यह इंडिया एक्सक्लूसिव इवेंट है और कयास लग रहे हैं कि OnePlus Nord 3 पहले ही चीन में लॉन्च OnePlus Ace 2V का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है। 

OnePlus 10R 5G पर 10 हजार रुपये का बंपर डिस्काउंट, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है फोन

नए OnePlus प्रोडक्ट्स की संभावित कीमत

पिछली रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus Nord 3 की कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट के लिए 32,999 रुपये से शुरू हो सकती है। वहीं, इसके हाई-एंड 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरियंट को 36,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 

ट्रेंड्स के हिसाब से OnePlus Nord CE 3 की शुरुआती कीमत 25,000 रुपये के आसपास हो सकती है। इसी तरह वायरलेस इयरबड्स OnePlus Nord Buds 2R की कीमत 2,299 रुपये के करीब हो सकती है। अब तक OnePlus Bullets Wireless Z2 ANC का डिजाइन या संभावित कीमत सामने नहीं आई है। 

OnePlus के ब्लूटूथ इयरबड्स और नेकबैंड्स सबपर मिलने लगा डिस्काउंट, इन टॉप मॉडल्स में से चुनें

OnePlus Nord 3 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

स्मार्टफोन में कंपनी 6.74 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दे सकती है। फोन में 50MP Sony IMX890 सेंसर OIS सपोर्ट के साथ मिल सकता है और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 2MP मैक्रो सेंसर भी इसका हिस्सा बनेगा।

फोन MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दे सकता है। इसकी 5000mAh बैटरी को 80W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। Android 13 पर आधारित OxygenOS 13.1 के साथ आने वाले फोन को मिस्टी ग्रीन और टेंपेस्ट ग्रे कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जाएगा। 

20 हजार रुपये से कम कीमत में बेस्ट है यह OnePlus स्मार्टफोन, इन वजहों से है खास

OnePlus Nord CE 3 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

अफॉर्डेबल Nord CE 3 मॉडल में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलने की उम्मीद है। इसमें Qualcomm Snapdragon 782G प्रोसेसर के साथ 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। इस फोन में भी OnePlus Nord 3 जैसा ही कैमरा सेटअप और बैटरी स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं। यह मॉडल ग्रे शिमर और एक्वा सर्ज कलर ऑप्शंस में खरीदने का विकल्प मिल सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments