[ad_1]
OnePlus Nord 3 5G और Nord CE 3 की कीमत:
OnePlus Nord 3 5G के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। वहीं, इसके 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। इसकी सेल 15 जुलाई से शुरू होगी। OnePlus Nord CE 3 की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। इसकी सेल डिटेल्स अभी तक नहीं दी गई है।
OnePlus Nord 3 5G को मिस्टी ग्रीन और टेम्पेस्ट ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर के तहत फोन पर ICICI और SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसद की इंस्टैंट सेविंग दी जाएगी। वहीं, Nord CE 3 को ग्रे और एक्वा कलर में खरीदा जा सकेगा।
OnePlus Nord 3 5G और OnePlus Nord CE 3 5G के फीचर्स: इस फोन में 6.74 इंच का सुपर फ्ल्यूड डिस्प्ले मौजूद है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। फोन में अलर्ट स्लाइडर और फ्लैट डिस्प्ले मौजूद है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 16 जीबी तक रैम दी गई है। साथ ही 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 80W सुपरवूक चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रॉइड 13 के साथ आता है जो OxygenOS 13.1 पर आधारित है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। इसके साथ ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मौजूद है। फोन में 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। इस फोन में VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। फोन में IP54 रेटिंग दी गई है।
OnePlus Nord CE 3 में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 782G SoC से लैस है। इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड 13 पर काम करता है जो Oxygen OS 13.1 पर आधारित है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
[ad_2]
Source link