[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
चाइनीज टेक कंपनी वनप्लस की ओर से Android 14 बेस्ड OxygenOS 13 का अपडेट अब पुराने डिवाइसेज को दिया जा रहा है। इन डिवाइसेज की लिस्ट में अब OnePlus 10T और OnePlus 11R का नाम भी शामिल हो गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को भारत में लेटेस्ट फीचर्स का फायदा दिया जा रहा है और इनके लिए नया अपडेट रोलआउट कर दिया गया है।
Android Authority ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारत में वनप्लस की ओर से OnePlus 10T और OnePlus 11R यूजर्स के लिए लेटेस्ट अपडेट रोलआउट किया जा रहा है। यह अपडेट उत्तरी अमेरिका और यूरोपियन यूनियन में भी कंपनी के डिवाइसेज को दिया गया है। इस रिपोर्ट में नए अपडेट में मिले फीचर्स की जानकारी भी दी गई है।
OnePlus 12 का इंतजार हुआ खत्म, आ गया कंपनी का सबसे पावरफुल फोन; इतनी है कीमत
नए अपडेट में आए ये खास फीचर्स
OxygenOS 14 अपडेट के बाद यूजर्स को फ्लुएड क्लाउड, फाइल डॉक, कंटेंट एक्सट्रैक्शन और स्मार्ट कटआउट फीचर्स दिए गए हैं। इस अपडेट के साथ यूजर्स को फोन में एक्वामॉर्फिक डिजाइन 2.0 UI मिल रहा है। इसके साथ यूजर्स को डिवाइस में नया कलर एक्सपीरियंस मिलेगा। दावा है कि यह अपडेट ऑप्टिमाइज्ड सिस्टम स्टेबिलिटी भी ऑफर करेगा।
लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच का फायदा
रिपोर्ट में बताया गया है कि OxygenOS 14 अपडेट के साथ यूजर्स को नवंबर, 2023 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिल जाएगा। इस तरह फोन इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित होने वाला है। अपडेट के साथ कई बग्स फिक्स किए गए हैं, जिनसे स्क्रीन फ्लिकर, वॉलपेपर शटर और पासवर्ड डालने के बाद फोन अनरिस्पॉन्सिव होने जैसी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी।
OnePlus 12 vs OnePlue 11- पुराने मॉडल से इतना अलग है नया फोन, हुए ये बदलाव
आपको बता दें, भारतीय मार्केट में OnePlus 11R को इस साल लॉन्च किया गया है और इसे 39,999 रुपये में खरीदने का विकल्प यूजर्स को मिल रहा है। वहीं, पिछले साल आए OnePlus 10T के बेस वेरियंट को भारतीय मार्केट में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
[ad_2]
Source link