Home Tech & Gadget OnePlus TV के लॉन्च होते ही हुआ बड़ा धमाका! कंपनी ने 12 हजार घटाए इस स्मार्ट टीवी के दाम

OnePlus TV के लॉन्च होते ही हुआ बड़ा धमाका! कंपनी ने 12 हजार घटाए इस स्मार्ट टीवी के दाम

0
OnePlus TV के लॉन्च होते ही हुआ बड़ा धमाका! कंपनी ने 12 हजार घटाए इस स्मार्ट टीवी के दाम

[ad_1]

नई दिल्ली। OnePlus ने अपना प्रीमियम टीवी लॉन्च किया है जिसकी कीमत 99,999 रुपये है। अब हर कोई तो इतना महंगा टीवी नहीं खरीद सकता है। ऐसे में कंपनी अपने एक पुराने 43 इंच के स्मार्ट टीवी पर बंपर ऑफर दे रही है। OnePlus Y सीरीज के टीवी को आप 12,000 रुपये के फ्लेैट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इसके साथ ही और भी कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं ये हम आपको यहां बता रहे हैं।

OnePlus 108 cm (43 inches) Y Series 4K Ultra HD Smart Android LED TV की कीमत और ऑफर्स: यह एक 4K अल्ट्रा एचडी स्मार्ट एंड्रॉइड एलईडी टीवी है। यह 43 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ आता है। वैसे तो इसे अमेजन पर 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लेकिन इसे 12,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

आप चाहें तो एक साथ पैसा न देकर इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसे आप हर महीने 1,338 रुपये देकर खरीद पाएंगे। इसके साथ ही पुराने टीवी को 2,200 रुपये में एक्सचेंज कर सकते हैं। पुराने टीवी को एक्सचेंज कर अगर आपको पूरी राशि मिल जाती है तो आपको यह टीवी और भी कम में मिल जाएगा। इसकी कीमत 25,799 रुपये रह जाएगी।

क्या है खासियत: इसमें 43 इंच की स्क्रीन के साथ 4K Ultra HD (3840×2160) डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। इसमें 3 HDMI पोर्ट्स हैं। साथ ही 2 USB पोर्ट्स हैं। इसमें 24W का साउंड आउटपुट दिया गया है। यह टीवी Netflix, Youtube, Prime Video, Hotstar, SonyLiv, Hungama, JioCinema, Zee5, Eros Now, Oxygen Play सपोर्टेड ऐप्स के साथ आता है। इसका डिजाइन बेजल-लेस है।

[ad_2]

Source link