[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
स्मार्टफोन की दुनिया में ओप्पो बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी जल्द दी ग्लोबल मार्केट अपने फ्लिप फोन- Oppo Find N2 Flip को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले यह फोन फरवरी के आखिर में MWC 2023 में शोकेस किया जाएगा। इसी बीच टिपस्टर स्नूपी टेक ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक कर दिया है। कंपनी इस फोन में 16जीबी तक की रैम और डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा भी देने वाली है। आइए जानते हैं डीटेल।
ओप्पो फाइंड N2 फ्लिप में मिल सकते हैं ये फीचर
लीक के अनुसार कंपनी इस फोन में 2520×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.8 इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले देने वाली है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 21:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आ सकता है। फोन में ऑफर किया जाने वाला 3.26 इंच का हो सकता है। यह 720×382 पिक्सल रेजॉलूशन और 60Hz के रिफ्रेश रेट वाला हो सकता है। दोनों डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस होंगे।
ओप्पो का यह अपकमिंग फोन 16जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। प्रोसेसर के तौर पर इसमें कंपनी डाइमेंसिटी 9000 प्लस चिपसेट दे सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस मिलेगा। वहीं, इसके फ्रंट में आपको 32 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: 150W की चार्जिंग वाले OnePlus फोन को सस्ते दाम में खरीदने का शानदार मौका
फोन को पावर देने के लिए इसमें 4300mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह बैटरी 44W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS UI पर काम करेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, ड्यूल सिम, एनएफसी और वाई-फाई 6 जैसे ऑप्शन मिलेंगे।
(Photo: tbreak)
[ad_2]
Source link