Home Tech & Gadget Oppo का मुड़ने वाला 5G फोन 39 हजार रुपये सस्ते में, मौका चूके तो होगा अफसोस

Oppo का मुड़ने वाला 5G फोन 39 हजार रुपये सस्ते में, मौका चूके तो होगा अफसोस

0
Oppo का मुड़ने वाला 5G फोन 39 हजार रुपये सस्ते में, मौका चूके तो होगा अफसोस

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

फ्लिप फोन लेने का मूड बना रहे हैं, तो अब देर न करिए। फ्लिपकार्ट पर आप Oppo Find N2 Flip स्मार्टफोन को MRP से बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। 8जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन का MRP  99,999 रुपये है। सेल में आप इसे 10 हजार रुपये के डिस्काउंट के बाद 89,999 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक का कार्ड है, तो आपको 5 हजार रुपये का अडिशनल डिस्काउंट भी मिलेगा। खास बात है कि कंपनी एक्सचेंज ऑफर में इस फोन को 24 हजार रुपये तक की छूट के साथ भी ऑफर कर रही है। ध्यान दें कि फोन पर मिलने वाला एक्सचेंज बोनस आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करेगा। इन सब डिस्काउंट के साथ ओप्पो के इस फ्लिप फोन पर मिलने वाला टोटल डिस्काउंट 39 हजार रुपये तक का हो जाता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

फोन में कंपनी 2520X1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.8 इंच का E6 AMOLED डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट 240Hz के टच सैंप्लिंग रेट के साथ आता है। फोन में ऑफर किया जाने वाला आउटर डिस्प्ले 3.26 इंच का है। इस AMNOLED पैनल में कंपनी 60Hz का रिफ्रेश रेट और कॉर्निंगग गोरिल्ला ग्लास 5 लेयर के साथ आता है। 

फोन में आपको 8GB LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में Mali G710 MC10 GPU के साथ मीडियाटेक हीलियो 9000+ चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें कंपनी ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दे रही है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। 

टाटा के प्लान में हाई-स्पीड इंटरनेट और 3300GB डेटा, हॉटस्टार का भी मजा

कंपनी इस फोन में 4300mAh की बैटरी दे रही है। यह बैटरी 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13 दिया गया है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए कंपनी इस फोन में ड्यूल सिम, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

[ad_2]

Source link