[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
OPPO ने आज मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 (MWC 2023) में अपनी लेटेस्ट इनोवेटिव तकनीकों का प्रदर्शन किया। इवेंट में कंपनी न केवल पॉकेटेबल OPPO Find N2 Flip समेत कई फ्लैगशिप डिवाइसेस को पेश किया, बल्कि अपने चार स्मार्ट इनोवेटिव- स्मार्ट एंटरटेनमेंट, स्मार्ट प्रोडक्टिविटी, स्मार्ट हेल्थ और स्मार्ट लर्निंग पर आधारित कई इंडस्ट्री लीडिंग इनोवेशन भी पेश किए जैसे- ओप्पो वाई-फाई 6 राउटर AX5400, ओप्पो जीरो-पावर टैग, मारीसिलिकॉन वाई ब्लूटूथ ऑडियो चिप, ओहेल्थ एच1 फैमिली हेल्थ मॉनिटर, ओप्पो एयर ग्लास 2 और बहुत कुछ। चलिए, डिटेल में बताते हैं OPPO Find N2 Flip के बारे में
जानिए भारत में कब लॉन्च होगा Find N2 Flip
Find N2 Flip, ओप्पो के फोल्डेबल इकोसिस्टम का सेकंड जनरेशन और फर्स्ट जनरेशन फ्लिप डिवाइस है। इसे हाल ही में लंदन में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया गया था। यह पॉकेटेबल फ्लिप फ्लैगशिप 28 फरवरी से यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Oppo Find N2 Flip को भारत में मार्च 2023 के मध्य में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Oppo Find N2 Flip की खासियत
कंपनी का कहना है कि Find N2 Flip आज बाजार में सबसे अच्छा फ्लिप फोन है। डाइमेंशन 3.26 इंच के साथ, फाइंड एन2 फ्लिप की कवर स्क्रीन वर्तमान में उपलब्ध किसी भी फ्लिप फोन से सबसे बड़ी है, जो हर चीज को स्मार्ट और आसान बनाती है। इसका 50 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा, मारीसिलिकॉन एक्स एनपीयू और हैसलब्लेड इमेजिंग सिस्टम मिलकर एक प्रोफेशनल कैमरा अनुभव प्रदान करते हैं। नई जनरेशन के फ्लेक्सन हिंज से लैस, फाइंड एन2 फ्लिप मल्टी-एंगल फ्लेक्सफॉर्म मोड को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रीन को 45-110 डिग्री के बीच किसी भी कोण पर सेट किया जा सकता है। नए फ्लेक्सियन हिंज की वजह से Find N2 Flip की क्रीज लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी आसानी से बनी रहती है। Find N2 Flip भी एक बड़ी 4300mAh बैटरी और 44W SUPERVOOCTM फास्ट चार्जिंग के साथ आता है, जो इसे सामान्य उपयोग के दौरान पूरे दिन चलने वाला पहला फ्लिप बनाता है।
[ad_2]
Source link