[ad_1]
Pahalgam Attack LIVE: नमस्कार, कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से हर कोई गुस्से में हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है. सुरक्षाबलों ने आतंकियों तक पहुंचने के लिए काम शुरू कर दिया है. पहलगाम हमले को लेकर दिन भर क्या-क्या होगा, ये जानने के लिए पढ़ते रहे न्यूजनेशन…
-
Apr 25, 2025 11:26 IST
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन
दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ मार्च निकाला. उन्होंने पाकिस्तान के विरोध में नारे लगाए. भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल भी इस दौरान मौजूद रहे.
#WATCH | Delhi: Delhi Traders Association holds a march against the #PahalgamTerrorAttack and raises anti-Pakistan slogans. BJP MP Praveen Khandelwal is also present. pic.twitter.com/6tqfd5sjFr
— ANI (@ANI) April 25, 2025
-
Apr 25, 2025 10:54 IST
कश्मीर पहुंचे जनरल द्विवेदी
इंडियन आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर पहुंच गए हैं. 15 कोर कमांडर ने उन्हें कश्मीर की स्थिति के बारे में बताया. कोर कमांडर ने सेना चीफ को पाकिस्तानी सेना के हमले के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई के बारे में भी जानकारी दी.
Army chief General Upendra Dwivedi has reached Srinagar, J&K and is being briefed by the 15 Corps Commander on the security situation and actions being taken by the formations against terrorists inside own territory and Pakistan Army attempts to violate the ceasefire along the… pic.twitter.com/AhKFIEjEbs
— ANI (@ANI) April 25, 2025
-
Apr 25, 2025 09:20 IST
आतंकियों के खिलाफ एक्शन
पहलगाम हमले में शामिल संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है. अनंतनाग जिले के त्राल के गोरी इलाके में रहने वाले एक आतंकी के घर को बम से उड़ा दिया गया है. वहीं, दूसरे संदिग्ध आतंकी के घर को बुलडोजर से गिरा दिया है.
-
Apr 25, 2025 08:09 IST
एलओसी पर एनकाउंटर जारी
जम्मू-कश्मीर में एलओसी के कुछ हिस्सों पर पाकिस्तान की सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की. इंडियन आर्मी ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. मुठभेड़ में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. सीमा पर सुरक्षाबल मुस्तैद हैं और पाकिस्तान की हर हरकत पर नजरें बना रखी हैं.
-
Apr 25, 2025 08:06 IST
बांदीपुरा में मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो रही है. सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को भी मार गिराया है.
[ad_2]
Source link