[ad_1]

इंग्लैंड क्रिकेट टीम
PAK vs ENG: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट के पहले ही दिन रिकॉर्ड्स का अंबार लगा दिया है। बेन स्टोक्स की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम ने तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच के पहले ही दिन 500 से अधिक रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड की टीम टेस्ट मैच के पहले दिन 500 या उससे अधिक रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1910 में एक दिन में 494 रनों का पहाड़ खड़ा किया था।
पाकिस्तान में 17 साल बाद टेस्ट खेल रही इंग्लैंड की टीम ने इस मैच को पूरी तरह से यादगार बना दिया। उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि कुल 7 विश्व कीर्तिमान बनाए और एक-एक कर के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को जैक क्रॉउली और बेन डकेट ने मिलकर जोरदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 216 गेंदों में 233 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। इस दौरान दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने-अपने शतक भी पूरे किए। दोनों के आउट होने के बाद ओली पोप और फिर अपने करियर की दूसरा मैच खेल रहे हैरी ब्रूक ने भी शतक लगाए। इंग्लैंड ने चार शतकीय पारियों की बदौलत रावलपिंडी टेस्ट के पहले दिन महज 75 ओवर में 4 विकेट खोकर 506 रन जोड़े। ब्रूक 81 गेंदों में 101 और बेन स्टोक्स 15 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद लौटे।
[ad_2]
Source link