[ad_1]
नेपाल और श्रीलंका को भी मदद
भारत ने बजट में अफगानिस्तान के अलावा भूटान, नेपाल, मॉरीशस, मालदीव, म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका, सेशेल्स जैसे देशों को मदद का ऐलान किया है। भारत के बजट में 250 करोड़ रुपए अफ्रीकी देशों के लिए भी रखे गए हैं। पिछली बार की ही तरह इस बार भी अफगानिस्तान को 200 करोड़ रुपए मिले हैं। नेपाल के लिए 550 करोड़ रुपए और मुश्किलों में फंसे श्रीलंका को भी 150 करोड़ रुपए मिले हैं। अब यह पाकिस्तान की बुरी किस्मत है या नीयत, उसके बारे में भारत ने सोचा तक नहीं है।
IMF की मदद का इंतजार
पाकिस्तान को इस बात से काफी बुरा लगेगा क्योंकि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने भी बांग्लादेश के लिए बेलआउट पैकेज जारी कर दिया है। पाकिस्तान को बेलआउट पैकेज का बेसब्री से इंतजार है लेकिन उसके बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.67 अरब डॉलर ही बचा है। इतनी रकम में सिर्फ तीन हफ्तों का ही आयात कर सकता है। आईएमएफ की तरफ से बेलआउट पैकेज के लिए जो शर्तें रखी गई हैं, उसके बाद आम जनता पर बोझ बढ़ना लाजिमी है। पिछले दिनों देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं। अब देश में एक लीटर पेट्रोल 250 रुपए पर बिक रहा है।
[ad_2]
Source link