Home World Pakistan Saudi Prince: सऊदी प्रिंस की बहन को गाली, थप्‍पड़ मारने की धमकी… इमरान ने बदतमीजी की हदें की थीं पार, खुलासा

Pakistan Saudi Prince: सऊदी प्रिंस की बहन को गाली, थप्‍पड़ मारने की धमकी… इमरान ने बदतमीजी की हदें की थीं पार, खुलासा

0
Pakistan Saudi Prince: सऊदी प्रिंस की बहन को गाली, थप्‍पड़ मारने की धमकी… इमरान ने बदतमीजी की हदें की थीं पार, खुलासा

[ad_1]

इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के सत्‍ता से हटने के बाद अब एक-एक करके उनके कारनामों की लिस्‍ट दुनिया के सामने आनी शुरू हो गई हैं। इमरान खान के अश्‍लील ऑडियो आने के बाद अब खुलासा हुआ है कि पीटीआई नेता ने पाकिस्‍तान के सबसे भरोसेमंद देश सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान के साथ बदतमीजी की सारी हदें पार कर दी थीं। पाकिस्‍तानी मीडिया ने खुलासा किया है कि प्रधानमंत्री रहने के दौरान इमरान खान ने पाकिस्‍तानी कैबिनेट की बैठक में खुलेआम सऊदी प्रिंस की बहन को पंजाबी में गाली दे दी थी और यह भी कहा कि ‘मन करता है कि उसे थप्‍पड़ मार दूं।’

पाकिस्‍तान के चर्चित पत्रकार असद अली तूर के मुताबिक इमरान खान की कैबिनेट के एक मंत्री ने इस घटना की पूरी जानकारी सऊदी अरब के इस्‍लामाबाद में स्थित राजदूत को दे दी। इसके बाद सऊदी राजदूत ने इमरान खान की गाली के बारे में लोगों से पूछताछ की तो सच सामने आ आ गया। इमरान खान की इस बदतमीजी से भड़के सऊदी अरब ने तत्‍काल पाकिस्‍तान से लोन के रूप में दिए गए 3 अरब डॉलर को वापस मांग लिया। पाकिस्‍तान ने चीन से कर्ज लेकर किसी तरह से दो महीने में यह पैसा लौटाया।
Pakistan Crisis India: चीनी लोन, आतंकी पालना, भारत से दुश्‍मनी… यूं ही नहीं भीख मांग रहे शहबाज, पाकिस्‍तानी विशेषज्ञों से समझें

जानें क्‍यों सऊदी प्रिंस पर आगबबूला हुए थे इमरान

पाकिस्‍तान और सऊदी अरब के संबंध रसातल में चले गए। इससे पाकिस्‍तानी सेना के हाथपांव फूल गए थे जो देश में पर्दे के पीछे से सत्‍ता चलाती है। इमरान खान को सत्‍ता में लाने वाले पाकिस्‍तान के तत्‍कालीन सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को हस्‍तक्षेप करना पड़ा और किसी तरह से पाकिस्‍तान और सऊदी अरब के रिश्‍ते फिर पटरी पर आए। असद अली तूर ने बताया कि दरअसल, इमरान खान तुर्की और मलेशिया के साथ एक कॉन्‍फ्रेंस में हिस्‍सा लेने के लिए जाना चाहते थे।

तुर्की और सऊदी अरब में मुस्लिम मुल्‍कों का रहनुमा बनने के लिए हमेशा से ही प्रतिस्‍पर्द्धा रही है। ऐसे में इमरान खान के क्‍वालालंपुर जाने की खबर से सऊदी अरब के कान खड़े हो गए। सऊदी अरब को लगा कि पाकिस्‍तान को साथ लेकर मलेशिया और तुर्की एक अलग मुस्लिम ब्‍लॉक बनाना चाहते हैं। इसके बाद तत्‍काल सऊदी अरब ने पाकिस्‍तान पर दबाव बनाया और इमरान खान को अपना मलेशिया दौरा रद करना पड़ा। इससे इमरान खान की तुर्की और मलेशिया में जमकर किरकिरी हुई।
Pakistan Economic Crisis: कंगाल पाकिस्तान हो गया बर्बाद, फैक्ट्रियां बंद कर रहीं अपना काम, जिन्ना के देश में बर्बादी का आलम देखिए

इमरान खान ने अब अमेरिका को क्लीन चिट दी

इमरान खान तुर्की के राष्‍ट्रपति को अपना दोस्‍त बताते फिर रहे थे और अब उन्‍हें अपने दोस्‍त को ही धोखा देना पड़ा। इन सबसे इमरान खान बौखला गए और कैबिनेट की मीटिंग में सऊदी अरब के प्रिंस की बहन को गाली दे दी और यह भी कहा कि मन करता है कि मोहम्‍मद बिन सलमान को थप्‍पड़ मार दूं। इस बीच अब इमरान खान अपने एक बड़े बयान से पलट गए हैं। महीनों के आरोपों के बाद, पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान ने संयुक्त राज्य अमेरिका को क्लीन चिट दे दी है और इसके बजाय पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को ‘षड्यंत्र’ रचने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इसके चलते पिछले साल अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए उन्हें प्रधानमंत्री के पद से हटा दिया गया था।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पीटीआई अध्यक्ष ने रविवार को वॉयस ऑफ अमेरिका के साथ एक साक्षात्कार और एक अलग टेलीविजन पर दिए बयान के दौरान ये टिप्पणियां कीं। दोनों मौकों पर, पूर्व प्रधानमंत्री ने सेना के पूर्व प्रमुख पर कटाक्ष किया, जो इमरान खान के अनुसार, आज पाकिस्तान को परेशान करने वाले सभी संकटों का स्रोत हैं। इमरान खान ने अमेरिका को दोष देने के अपने पिछले बयान से यू-टर्न लेते हुए बताया, ‘जो भी हुआ, अब जैसे-जैसे चीजें सामने आ रही हैं, वह अमेरिका नहीं था जिसने पाकिस्तान को ‘मुझे बाहर करने के लिए कहा था। दुर्भाग्य से, किसी सबूत से सामने आया है, पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा जो किसी तरह अमेरिकियों को यह बताने में कामयाब रहे कि मैं अमेरिकी विरोधी था। और इसलिए, यह मुझे बाहर करने की योजना वहां से आयात नहीं की गई थी। इसे यहां से वहां निर्यात किया गया था।’

[ad_2]

Source link