Home Life Style Parenting Tips: पिता की कही ये 5 बातें, बच्चों को बनाती हैं समझदार, जीवन पर डालती हैं गहरा प्रभाव, आपने बताई क्या?

Parenting Tips: पिता की कही ये 5 बातें, बच्चों को बनाती हैं समझदार, जीवन पर डालती हैं गहरा प्रभाव, आपने बताई क्या?

0
Parenting Tips: पिता की कही ये 5 बातें, बच्चों को बनाती हैं समझदार, जीवन पर डालती हैं गहरा प्रभाव, आपने बताई क्या?

[ad_1]

हाइलाइट्स

एक पिता अपनी गलती स्वीकार करें तो बच्चे भी ये बात सीखते हैं.
बच्चों को बताएं कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है.

Parenting Tips: बच्चों को एक अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा उसके माता-पिता से ही सबसे पहले मिलती है. पैरेंट्स जो करते हैं, बोलते हैं, जैसा व्यवहार आपस में एक-दूसरे के साथ अपनाते हैं, वही बातें बचपन से बच्चे भी देखते, सीखते और सुनते हैं. आगे चलकर वे भी अपने पैरेंट्स की ही तरह बनते भी हैं. खासकर, पिता का सबसे अधिक असर बच्चों के जीवन पर पड़ता है, क्योंकि बच्चे अपने पापा से अधिक प्रभावित होते हैं. उन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं. अपने डैडी को ही बच्चे अपना हीरो समझते हैं. ऐसे में एक फादर की पूरी जिम्मेदारी बनती है कि वे भी मां की ही तरह अपने बच्चों की तरफ ध्यान दें. उन्हें अच्छी बातें सिखाएं, बुरी आदतों से दूर रहने के लिए कहें. अच्छे-बुरे में फर्क करना बताएं. ऐसे में पिता को अपने बच्चों को कुछ बातें जरूर बतानी-समझानी चाहिए, जो बच्चे के जीवन में खास छाप छोड़े. उन्हें एक नेक इंसान बनाए. तो चलिए जानते हैं पिता को कौन-कौन सी बातें अपने बच्चों को जरूर सिखानी चाहिए.

पिता जरूर सिखाएं, बताएं अपने बच्चों को ये बातें

1. दूसरों का करें सम्मान- किसी भी व्यक्ति का सम्मान करना एक अच्छी आदत है. यदि आप दूसरों का सम्मान करते हैं तो अपने बच्चों को भी ऐसा करने के लिए कहें. साथ ही उन्हें ये भी बताएं कि किसी भी इंसान का सम्मान करना, उसके साथ इज्जत से पेश आने में कोई छोटा नहीं हो जाता है. आप सामने वाले की बातों की कद्र करेंगे, उसे सम्मान देंगे तो वह भी आपको उतनी ही इज्जत देगा. सम्मान की भावना आपके अंदर नहीं होगी तो कोई भी आपकी कद्र नहीं करेगा.

2. गलती को स्वीकार करना सिखाएं- हमेशा अपने बच्चों को गलती एक्सेप्ट करना सिखाएं. कुछ लोग गलती करने के बाद भी जिद पर अड़े रहते हैं कि उन्होंने कुछ नहीं किया है और दूसरों से झगड़ पड़ते हैं. यदि आप भी घर के मुखिया होकर कोई गलती कर देते हैं तो उसे स्वीकार करें. आपमें ये क्वालिटी आपके बच्चे देखेंगे तो वो भी अपनी गलतियों को मान लेंगे. आप अपनी गलतियों के लिए मांफी मांगते हैं तो बच्चे भी ऐसा जरूर करेंगे.

3. हार को गलत ना समझना- अक्सर बच्चे किसी भी प्रतियोगिता में हार कर रोने लगते हैं. हार जाने को गलत या बुरा समझते हैं. धीरे-धीरे बच्चा हारने के डर से कॉम्पटीशन में हिस्सा लेने से कतराने लगता है. एक पिता होने के नाते अपने बच्चों को समझाएं कि हारने में कोई बराई नहीं है. एक कॉम्पटीशन में हार जाने या कम रैंक लाने से जीवन खत्म नहीं हो जाती है. आगे कई मौके ऐसे आएंगे, जहां मेहनत और लगातार प्रयास से जीत भी हासिल की जा सकती है. ऐसे में बच्चों को मेहनत करने के लिए प्रेरित करते रहें.

इसे भी पढ़ें: कहीं आपका बच्चा बिगड़ तो नहीं रहा? इन 6 संकेतों से पहचानें, समय रहते उठाएं सही कदम वरना पड़ेगा पछताना

4. प्यार जताना सिखाएं- यदि एक पिता दूसरों के साथ प्यार से पेश आए, दूसरों को प्यार बांटे तो बच्चे में भी ये आदत विकसित होती है. अगर पिता ही कड़क, गुस्सैल होंगे तो बच्चे भी इस आदत को अपनाएंगे और किसी से प्यार से पेश नहीं आएंगे. हमेशा दूसरों से खीझकर, गुस्से में बात करेंगे. यदि आप किसी की परवाह करते हैं, उससे बेइंतहा मुहब्बत करते हैं तो ये जताना भी जरूरी है, फिर चाहे रिश्ता कोई भी क्यों ना हो.

5. काम कोई छोटा-बड़ा नहीं होता- घर के मुखिया होने के नाते यदि आप अपने काम को ही बड़ा और बेहतर समझे, घर के कामकाज को छोटा तो बच्चे भी ऐसा ही सोचने लगेंगे. घर के काम लड़कों नहीं, सिर्फ लड़कियों को ही करना चाहिए जैसी बातें बच्चों के सामने कहने से भी बचना चाहिए. आप बच्चे को बताएं कि कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता है. घर का काम हो या बाहर का, बेटा-बेटी सबको करना चाहिए.

Tags: Lifestyle, Parenting, Parenting tips

[ad_2]

Source link