Thursday, February 6, 2025
Google search engine
HomeLife StyleParineeti Chopra Lehenga: 2500 घंटों में बनकर तैयार हुआ था परिणीति चोपड़ा...

Parineeti Chopra Lehenga: 2500 घंटों में बनकर तैयार हुआ था परिणीति चोपड़ा का वेडिंग लहंगा, जानें क्या है खास


ऐप पर पढ़ें

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस कपल ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में परिवार और कुछ करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में सीक्रेट वेडिंग की है। शादी के फोटोज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों के सामने आते ही सभी की नजरें परिणीति के खूबसूरत लहंगे पर जा टिकी। दुल्हन परिणीति ने बेज कलर का हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा पहना था। इस लहंगे को फेमस सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।  

2500 घंटे में तैयार हुआ ये लहंगा

इस लहंगे को तैयार करने में मनीष मल्होत्रा को 2500 घंटे का समय लगा था। डिजाइनर ने अपनी पूरी टीम के साथ इसे मिलकर खास अंदाज में तैयार किया है। सुंदर टोनल इक्रू बेस को हाथ की कढ़ाई से सजाया गया है। लहंगे के हैंडवर्क के लिए पुराने सोने के धागे का इस्तेमाल किया गया है। इसे नक्शी और मेटल सेक्विन से सजाया गया है, जो जालीदार और ट्यूल फ्रेमवर्क दुपट्टे के साथ पूरी तरह मेल खाते हैं।

चुनरी पर लिखा नाम 

परिणीती के लुक को खूब तारीफ मिल रही हैं। एक्ट्रेस के लहंगे के साथ जो चुनरी उन्होंने कैरी की थी उसपर हिंदी में दूल्हे का नाम लिखा गया है। इसे लिखने के लिए भी पुराने सोने के धागे का इस्तेमाल किया गया है।

पन्ने की ज्वेलरी से पूरा किया लुक

एक्ट्रेस ने इस बेज लहंगे के लुक को पूरा करने के लिए एंटीक फिनिश में अनकट्स, जाम्बियन और रूसी पन्ने से बने नेकलेस को पहना है। इस ब्राइडल सेट में झुमके, मांग टिक्का और हाथफूल भी है। इसे अनकट्स, डायमंड और रूसी पन्ने का इस्तेमाल करके डिजाइन किया गया है। लुक को पूरा करने  के लिए एक्ट्रेस ने डैवी मेकअप और न्यूड लिपस्टिक से अपने को चुना।

परिणीति की चुनरी में दिखा राघव का नाम, हर जगह हो रही सिंपल दुल्हन की तारीफ



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments