Thursday, February 6, 2025
Google search engine
HomeLife StyleParineeti- Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा के कलीरे में छिपी है Ragneeti की...

Parineeti- Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा के कलीरे में छिपी है Ragneeti की लव स्टोरी, देखिए खासियत


ऐप पर पढ़ें

परिणीति चोपड़ा भी मैरिड कपल्स के क्लब में शामिल हो गई हैं। एक्ट्रेस ने 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी के नेता संग शादी की है। शादी के बाद अपने फैंस के लिए एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। ऐसे में अदाकारा का लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। परिणीति के ब्राइडल लुक में वैसे तो कई खास बातें हैं, लेकिन सबसे खास एक्ट्रेस के कलीरें हैं। तो चलिए जानते हैं परिणीति चोपड़ा के कलीरों की खासियत-


सिंपल रखा लुक

एक्ट्रेस ने अपने ब्राइडल लुक को सिंपल रखा था। एक्ट्रेस के लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इस लहंगे को बनाने में भी 2500 घंटों का लंबा समय लगा था। सीक्वेन वर्क और पर्ल डिजाइन का यह खूबसूरत कॉम्बिनेशन दिन की शादी के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट था। इस लहंगे पर पुराने सोने के धागे का काम किया गया था। दिन की शादी के लिए एक्ट्रेस के लहंगे का रंग एकदम परफेक्ट है। 

खास है परिणीति के कलीरे

परिणीति चोपड़ा के ब्राइडल कलीरे को डिजाइनर मृणालिनी चंद्रा द्वारा डिजाइन किया गया है। इससे पहले भी मृणालिनी कई सेलेब्स के लिए कलीरे डिजाइन कर चुकी हैं। परिणीति के कलीरे के बारे में बात करते हुए मृणालिनी चंद्रा ने बताया कि यह कलीरें इन दोनों के प्यार का प्रतीक है। इस कलीरे में कॉफी कप के साथ ही कपल के नाम का पहला अक्षर है। वहीं इसमें एक ओंकार का भी चिन्ह है। साथ ही कई तरीके के संगीत से जुड़े अन्य सिम्बल्स भी मौजूद हैं। इसमें लंडन, बस और फ्लाइट को भी बनाया गया है। 

Parineeti Chopra Lehenga: 2500 घंटों में बनकर तैयार हुआ था परिणीति चोपड़ा का वेडिंग लहंगा, जानें क्या है खास



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments