Monday, February 3, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsPCS 2022 Interview: भारत सरकार ने तुर्किये की मदद करके क्या सही...

PCS 2022 Interview: भारत सरकार ने तुर्किये की मदद करके क्या सही किया? पीसीएस इंटरव्यू में अभ्यथियों से पूछे गए कुछ ऐसे सवाल


ऐप पर पढ़ें

UPPSC PCS 2022 Interview: उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2022 के 383 पदों के लिए साक्षात्कार सोमवार से शुरू हो गए। साक्षात्कार के लिए चार बोर्ड का गठन किया गया है। पहले दिन 64 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, जिनसे बोर्ड सदस्यों ने समसामयिक, परिस्थितिजन्य, वैकल्पिक विषय, सरकारी योजनाओं और उनकी नौकरी से जुड़े विषयों पर प्रश्न किए। बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत भूकंप से तबाह तुर्किये को दी गई मदद पर सवाल पूछा। कहा कि तुर्किये हमेशा भारत के खिलाफ बोलता रहता है, ऐसे में भारत सरकार ने तुर्किये की मदद करके क्या सही किया’।

एक अन्य बोर्ड ने पूछा-उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से क्या फायदा होगा। 2023-24 के केंद्रीय बजट में सप्तऋषि का आशय किससे है। कोलेजियम व्यवस्था सही है या गलत। आप इसको कैसे देखते हैं। जातिगत जनगणना सही है या नहीं, अपने विचार दीजिए। और साउथ चाइना सी में चीन के हस्तक्षेप से कौन-कौन से देश सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। आप इसमें भारत की भूमिका को किस प्रकार से देखते हैं। हाल ही में कौन सा संविधान संशोधन हुआ है। और अभी तक कितने संशोधन हो चुके हैं। जैसे प्रश्न समसामयिक मुद्दों से जुड़े रहे।

अखंड भारत को लेकर आप क्या सोचते हैं?

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े सवाल भी पूछे गए। क्या इतिहास का पुर्नावलोकन होना चाहिए? यदि हां तो क्यों। भारत के पड़ोसी देशों के नाम और संबंध के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव को बताइए। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र और शहरों को आत्मनिर्भर होना चाहिए या एक दूसरे पर आश्रित रहना चाहिए। पूर्वी उत्तर प्रदेश पश्चिमी उत्तर प्रदेश से किस प्रकार से भिन्न है। उत्तर प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर के लिए कौन सी योजना आई है। उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर बनने से किस क्षेत्र में बढ़त मिलेगी।

बतौर एसडीएम आप भ्रष्टाचार कैसे हैंडल करेंगे?

साक्षात्कार के दौरान परिस्थिति पर आधारित कई प्रश्न भी पूछे गए। एक अभ्यर्थी से पूछा-कोई नायब तहसीलदार भ्रष्टाचार में लिप्त है, बतौर एसडीएम आप कैसे हैंडल करेंगे। आप एसडीएम के तौर पर कैसी योजना बनाएंगे की विपक्ष और सरकार दोनों संतुष्ट हो। आप डिप्टी जेलर के तौर पर जेल की समस्याओं को कैसे खत्म करेंगे। यदि कोई व्यक्ति किसी महिला के साथ छेड़छाड़ करता है तो आप एसडीएम के तौर पर क्या करेंगे। धार्मिक अल्पसंख्यकों में असुरक्षा का भाव है या नहीं, यदि हां तो आप एसडीएम के तौर पर उनके लिए क्या उपाय करेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments