[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
यूपी के कानपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां टाटमिल चौराहे पर बाइक सवार युवक रेड सिग्नल तोड़कर भागने लगा। इस बीच उसकी बाइक फिसल गई। जिससे उसकी जेब में रखा तमंचा जमीन पर गिर पड़ा। ये देखते ही चौराहे पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने उसे धर-दबोचा। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से तीन कारतूस भी बरामद हुए। जानकारी के मुताबिक युवक 2021 में हुए एक बच्चे के अपहरण और हत्याकांड का आरोपी भी है। वहीं दूसरी तमंचा समेत युवक के पकड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रेलबाजार थाना प्रभारी विजय दर्शन शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर को एक बाइक सवार युवक घंटाघर से बाबूपुरवा की ओर जा रहा था। तभी रेड सिग्नल होने के बाद भी युवक बाइक लेकर निकलने लगा। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मियों ने युवक को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। जिस पर उसकी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इस बीच किसी तरह यातायात पुलिस ने युवक को पकड़ा। जिसकी तलाशी लेने के बाद उसके पास से एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिसके बाद युवक को रेलबाजार पुलिस के हवाले किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित युवक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम मुंशीपुरवा बाबूपुरवा निवासी तौहीद अजीज उर्फ रूमी बताया।
लखनऊ में एक बार फिर उड़ी कानून की धज्जियां, चलती बुलेट पर युवक ने पिस्तौल लहराते हुए बनाई रील
वायरल हो रहे एक दूसरे वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक सिग्नल तोड़कर भागने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान चौराहे पर ही उसकी बाइक फिसल गई। जिससे उसकी जेब में रखा तमंचा नीचे गिर गया। ये देखते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया।
लखनऊ में युवक ने चलती बाइक पर तमंचा लहराते हुए बनाई रील
यूपी में आए दिन युवा रील बनाने के चक्कर में कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अपने साथ दूसरे की भी जान की परवाह न करते हुए सड़क पर स्टंट कर रहे हैं। लखनऊ से भी अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है। इंस्ट्राग्राम पर शेयर वीडियो में एक युवक ने पहले बुलेट पर स्टंट किया। फिर जेब से पिस्तौल निकालकर हवा में लहराया। जबकि उसके दोस्त ने इसका वीडियो बनाया।
[ad_2]
Source link