Home National PM मोदी ने अयोध्या में कुबेर टीला का दौरा किया, यहां कुबेर ने शिव को किया था प्रसन्न

PM मोदी ने अयोध्या में कुबेर टीला का दौरा किया, यहां कुबेर ने शिव को किया था प्रसन्न

0
PM मोदी ने अयोध्या में कुबेर टीला का दौरा किया, यहां कुबेर ने शिव को किया था प्रसन्न

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Ayodhya Ram Mandir: आज अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि त्रेता युग में अयोध्यावासियों को भगवान राम का वियोग 14 वर्ष सहना पड़ा था, लेकिन, इस युग में हमे राम का वियोग 500 साल तक सहना पड़ा। अपने संबोधन में पीएम ने भावुक होकर भगवान राम से क्षमा याचना भी की। कहा कि हमारे पुरुषार्थ त्याग में कुछ कमी रह गई होगी तभी आपके लिए स्थान बनाने में इतना समय लग गया। राम मंदिर के भव्य समारोह के बीच पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर परिसर पर स्थित कुबेर टीला का दौरा भी किया। यह वही स्थान है, जहां के लिए मान्यता है कि धन कुबेर ने इस स्थान पर भगवान शिव की पूजा करके उन्हें प्रसन्न किया था।

सोमवार को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिसर में ही मौजूद कुबेर टीला का दौरा किया। राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा राम जन्मभूमि परिसर में कुबेर टीला पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है। पीएम मोदी ने यहां शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और मंदिर की परिक्रमा की। बाद में पीएम मोदी ने मंदिर परिसर में मौजूद जटायु की एक मूर्ति का अनावरण किया।

बाल्मिकि रामायण की रामकथा’ में जटायु का अहम रोल माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जब रावण सीता माता का हरण कर हवा मार्ग से जा रहा था तो उस वक्त सीता की पुकार सुनकर जटायु (गरुण अवतार) ने रावण को रोकने का प्रयास किया। तब हवा में ही रावण और जटायु के बीच युद्ध हुआ था। रावण ने जटायु को मार दिया था। हालांकि जटायु ने मरने से राम कौ सीता माता का पता बताया था।

 

कथाओं में राम जन्म से पहले कुबरे टीला का जिक्र

पौराणिक मान्यताओं में कुबेर टीला राम जन्मस्थान से भी पहले का बताया गया है। यहां कुबेर ने भगवान राम के जन्म से पहले ही इस स्थान पर शिव की पूजा की थी। पूजा-अर्चना के दौरान कुबेर ने यहां शिवलिंग की स्थापना की थी। इस मंदिर की दीवारें करीब पांच फुट ऊंची और 2.5 फुट चौड़ी है। राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस मंदिर का भी पुनरुद्धार कराया है। इसके मार्ग पर जटायु की मूर्ति लगाई गई है। यहां मां पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की भी मूर्तियां हैं।

[ad_2]

Source link