Wednesday, May 7, 2025
Google search engine
HomeNationalPM Modi Mann ki baat: 'मन की बात' में कई बार हुआ...

PM Modi Mann ki baat: ‘मन की बात’ में कई बार हुआ भावुक, दोबारा रिकॉर्डिंग देनी पड़ी; 100वें एपिसोड में बोले PM मोदी


ऐप पर पढ़ें

PM Modi Mann ki Baat- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को पूरा किया। इस दौरान पीएम ने मन की बात कार्यक्रम के संस्मरण भी याद किए। पीएम मोदी ने देशवासियों को बताया कि मन की बात कार्यक्रम मेरे दिल के काफी करीब है। इससे मैं देशवासियों से जुड़ा रहता हूं। उन्होंने कहा कि मन की बात में मैं कई बार भावुक हुआ, इससे दोबारा रिकॉर्डिंग तक करनी पड़ी। मन की बात के 100वें एपिसोड में पीएम मोदी ने उपलब्धियों का भी जिक्र किया।

30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100वीं बार मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम ने संबोधन की शुरुआत में कहा कि मेरे लिए मन की बात सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, आस्था, पूजा, व्रत है। जैसे लोग ईश्वर की पूजा करने जाते हैं और प्रसाद की थाल लाते हैं। मेरे लिए मन की बात ईश्वर रूपी जनता का आशीर्वाद पाना है।

कई बार हुआ भावुक

पीएम मोदी ने कहा कि वो मन की बात कार्यक्रम में कई बार भावुक हुए। ऐसे में दोबारा रिकॉर्डिंग तक करानी पड़ी। 100वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि मैं जनता से कभी दूर नहीं होना चाहता। जब सीएम था तो लोगों से मिलना लगा रहता था लेकिन, 2014 में दिल्ली आने के बाद सुरक्षा कारणों से कई एहतियात बरतनी पड़ी। अलग दायित्व मिले, सुरक्षा का ताम-झाम। ऐसे में मन की बात कार्यक्रम मेरे लिए जनता जर्नाधन से बात करने का सुनहरा अवसर लेकर आया। 

सेल्फी विद डॉटर बना ग्लोबल मंत्र

पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में हमने कई मुद्दों को देश ही नहीं विदेशों तक पहुंचाया। सेल्फी विद डॉटर मुहिम ग्लोबल मंत्र बना। इसके अलावा हरियाणा में जेंडर रेशियों में सुधार भी मन की बात कार्यक्रम में जागरुक अभियान से मुमकिन हुआ।  



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments