[ad_1]
नई दिल्ली:
PM Modi PM Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झाबुआ को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया. सबसे पहले पीएम मोदी इंदौर पहुंचे. जहां उनका कैलाश विजयवर्गीय ने स्वागत किया. उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाबुआ पहुंचे. जहां उन्होंने राष्ट्र को विभिन्न विकास परियोजाओं का तोहफा दिया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. बता दें कि मध्य प्रदेश का झाबुआ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है. आदिवासियों इलाकों में विकास परियोजनाओं की सौगात देखकर पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया.
#WATCH | Madhya Pradesh: Prime Minister Narendra Modi dedicates & lays the foundation stone of multiple development projects at Jhabua. pic.twitter.com/KUsEszOggc
— ANI (@ANI) February 11, 2024
सीएम मोहन यादव ने किया ट्वीट
पीएम मोदी के दौरे से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के आधिकारिक अकाउंट से एक्स पर ट्वीट किया गया, “मध्यप्रदेश को ₹7550 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देने झाबुआ पधार रहे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लोकमाता देवी अहिल्याबाई जी की पावन नगरी, इंदौर आगमन पर हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन है.”
Madhya Pradesh: Prime Minister Narendra Modi arrives at Indore airport. pic.twitter.com/p6KdPBQqm2
— ANI (@ANI) February 11, 2024
पीएम मोदी झाबुआ को दी सौगात
पीएम मोदी इंदौर से सीधे झाबुआ पहुंचे
13:33 (IST)
![]()
आदिवासी समुदाय ने किया पीएम मोदी का स्वागत
PM Modi in MP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के झाबुआ में हैं. जहां वह कुछ देर में विशाल आदिवासी महाकुंभ को संबोधित करेंगे, इससे पहले पीएम मोदी को झाबुआ में सार्वजनिक रैली स्थल पर आदिवासी समाज ने स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी को आदिवासी जैकेट और मुकुट पहनाया.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi felicitated at the venue of his public rally in Jhabua, Madhya Pradesh. pic.twitter.com/8pc74P353x
— ANI (@ANI) February 11, 2024
13:19 (IST)
![]()
कुछ देर में आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
PM Modi PM Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज के लोगों का अभिवादन कर रहे हैं. सभा स्थल पर मौजूद लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. पीएम मोदी कुछ देर में आदिवासी समाज के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे.
13:16 (IST)
![]()
पीएम मोदी ने किया लोगों को अभिवादन
PM Modi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ में अपनी सार्वजनिक रैली के स्थल पर एकत्रित हुए लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi greets people gathered at the venue of his public rally in Jhabua, Madhya Pradesh. pic.twitter.com/bSnqyPTg3i
— ANI (@ANI) February 11, 2024
[ad_2]
Source link