Home Education & Jobs PNB SO Recruitment 2023: पंजाब नेशनल बैंक में 240 पदों पर भर्ती, pnbindia.in पर देखिए डिटेल्स

PNB SO Recruitment 2023: पंजाब नेशनल बैंक में 240 पदों पर भर्ती, pnbindia.in पर देखिए डिटेल्स

0
PNB SO Recruitment 2023: पंजाब नेशनल बैंक में 240 पदों पर भर्ती, pnbindia.in पर देखिए डिटेल्स

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

PNB SO Recruitment 2023: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य अभ्यर्थी पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीएनबी की इस वैकेंसी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 मई 2023 से शुरू हुई थी और 11 जून 2023 को समाप्त हो जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह है क आवेदन करने से पहले पीएनबी इंडिया की वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर आवेदन शर्तें व पूरा भर्ती नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।

पीएनबी के इस भर्ती अभियान से संस्थान में कुल 240 पदों को भरा जाएगा। आगे पढ़िए चयन प्रक्रिया व अन्य शर्तें-

रिक्तियों का ब्योरा :

ऑफिसर-क्रेडिट: 200 पद

ऑफिसर-इंडस्ट्री: 8 पद

ऑफिसर-सिविल इंजीनियर: 5 पद

ऑफिसर-इलेक्ट्रिकल इंजीनियर: 4 पद

ऑफिसर-आर्किटेक्ट: 1 पद

ऑफिसर-इकोनॉमिक्स: 6 पद

मैनेजर-इकोनॉमिक्स: 4 पद

मैनेजर-डेटा साइंटिस्ट: 3 पद

सीनियर मैनेजर-डेटा साइंटिस्ट: 2 पद

मैनेजर-साइबर सुरक्षा: 4 पद

सीनियर मैनेजर- साइबर सुरक्षा: 3 पद

आवेदन योग्यता :

इन पदों के लिए जो भी अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हों वे शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा आदि की विस्तृत सूचना के लिए यहां दिया जा रहा पूरा भर्ती नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

PNB Bank Recruitment Notification

चयन प्रक्रिया :

पीएनबी एसओ भर्ती 2023 में योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और परीक्षा के बाद साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा। आवेदनों की संख्या कम होने पर कुछ पदों पर चयन सीधे इंटरव्यू से ही किया जा सकता है। अभ्यर्थी का चयन किस प्रकार से किया जाएगा यह बैंक के दिशा-निर्देशों पर निर्भर करेगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की और साक्षात्कार 50 अंकों का होगा। जो अभ्यर्थी न्यूनतम पासिंग मार्क्स प्राप्त करेंगे उन्हें इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट साक्षात्कार मिले अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

आवेदन शुल्क :

पीएनबी की इस भर्ती के लिए  आवेदन शुल्क 1180/- रुपए निर्धारित हैं। एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 59 रुपए निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए आप पीएनबी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

[ad_2]

Source link