Tuesday, September 3, 2024
Google search engine
HomeNationalPrayagraj Mayor Election Result 2023 LIVE : प्रयागराज में क्या कायम रहेगा...

Prayagraj Mayor Election Result 2023 LIVE : प्रयागराज में क्या कायम रहेगा BJP का राज या सपा मार लेगी बाजी


ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के तहत  प्रयागराज नगर निगम के लिए वोटों की गिनती आज होने जा रही है। इस बार प्रयागराज में मेयर सीट के लिए मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए पूरे जिले में सुरक्षा के बेहद कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज में पहले चरण में 4 मई को मतदान हुआ था। 

प्रयागराज नगर निगम में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने मेयर पद के लिए इस बार अपने मंत्री नंद गोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा नंदी का टिकट काटकर गणेश केसरवानी को उम्मीदवार बनाया है। इससे भाजपा में बगावत भी देखने को मिली है। वहीं, भाजपा के समीकरण को तोड़ने के लिए सपा ने कायस्थ उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा, बसपा ने सईद अहमद को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने प्रभा शंकर मिश्रा को टिकट दिया है। प्रभा शंकर मिश्रा करीब 30 साल से कांग्रेस से जुड़े हैं। प्रयागराज में सक्रिय राजनीति कर रहे हैं। उनका अपना वोट बैंक है। 

LIVE- यूपी निकाय चुनाव के नतीजे 50 मिनट बाद, हार-जीत में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस का हाल?

प्रयागराज में महापौर पद के लिए इस बार 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। मेयर की एक सीट के अलावा 100 वार्ड में पार्षद और आठ नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 4 मई को मतदान हुआ था। प्रयागराज नगर निगम के 100 वार्ड में ईवीएम के जरिए वोट डाले गए थे। बता दें कि महापौर के 21 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. वहीं 100 वार्डों के लिए 921 प्रत्याशी पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं।

LIVE UPDATES 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments