Home Education & Jobs PSEB 10th Class Result 2023: इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी, टॉप-3 पॉजिशन पर तीन लड़कियां

PSEB 10th Class Result 2023: इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी, टॉप-3 पॉजिशन पर तीन लड़कियां

0
PSEB 10th Class Result 2023: इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी, टॉप-3 पॉजिशन पर तीन लड़कियां

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

PSEB Punjab Board 10th Class Result 2023: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने आज 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पिछले साल की तरह ही इस साल भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा है। एक तरफ जहां लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है, वहीं पहली तीन पॉजिशन पर भी लड़कियों का ही कब्जा रहा है। आज पंजाब बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सिर्फ परीक्षाफल ही जारी किया है। अभी परीक्षार्थियों के लिए रिजल्ट लिंक एक्टिव नहीं किया है। कल सुबह 8 बजे परीक्षार्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस एकेडमिक ईयर में 97.54 फीसदी यानी 2,81,327 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे , जिसमें से 2,74,400 पास हुए हैं। पंजाब बोर्ड का रिजल्ट आते ही स्टूडेंट्स pseb.ac.in और indiaresults.com पर जाकर आसानी से चेक कर सकेंगे। आपको बता दें कि 10वीं के एग्जाम 4 मार्च से लेकर 20 अप्रैल 2023 तक आयोजित किए गए थे। परीक्षा मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह 10 बजे से 1.15 बजे तक आयोजित किए जाते हैं। आपको बता दें कि करीब 3 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी थी। स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में 33 फीसदी अंक होने चाहिए।

PSEB 10th Result Link 2023

PSEB 10th Result 2023: रिजल्ट कैसे चेक करें

1. Pseb.ac.in पर जाएं

2. होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

3. अगले पेज पर, कक्षा 10 के परिणाम लिंक का चयन करें

4. आवश्यक जानकारी दर्ज करें और स्कोर देखें

PSEB 10th Result 2023: ये है पिछले पांच सालों का पास फीसदी

2022: 99.06 %

2021: 99.93%

2020 : 100%

2019 : 85.56%

2018: 59.47%

[ad_2]

Source link