[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
PSEB 12th Exam 2023 : पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) ने कक्षा 12 की चल रही परीक्षाओं में 24 फरवरी को होने वाली अंग्रेजी की परीक्षा को रद्द कर दिया। बोर्ड ने यह फैसला पेपर लीक की खबरों के बीच लिया है। पंजाब बोर्ड 12वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा शुक्रवार, 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 तक होने को निर्धारित थी।
पंजाब बोर्ड की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 24 फरवरी को होने वाली 12वीं अंग्रेजी के पेपर को प्रशासनिक कारणों के चलते रद्द कर दिया है। अंग्रेजी के पेपर की डेट बाद में घोषित की जाएगी।
राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने परीक्षा रद्द करने का ऐलान किया। उन्होंने ने मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी शामिल होगा वह बचेगा नहीं। परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पीएसईबी कक्षा 10 की परीक्षाएं 24 फरवरी से 20 अप्रैल 2023 तक चलेंगी। परीक्षाओं का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक चलेंगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होकर 20 अप्रैल 2023 तक चलेंगी।
[ad_2]
Source link