[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
पार्टी में धूम मचाने के लिए या घर पर सिनेमा हॉल जैसा साउंड एक्सपीरियंस पाने के लिए स्पीकर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो pTron के दो नए Soundbar आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। pTron ने भारत में दो नए साउंडबार – pTron Jazz और pTron Jazz Pro लॉन्च किए हैं। प्रो मॉडल में 6-इंच वूफर के साथ 50 मिमी डुअल ड्राइवर्स मिलते हैं। इन्हें स्टैंड पर रखने के साथ ही दीवार पर भी टांगा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत इन पर 500 रुपये की छूट मिल रही है।
नए पीट्रॉन साउंडबार में ब्लूटूथ, ऑप्टिकल ऑडियो, औक्स, यूएसबी और एचडीएमआई आर्क जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल जाते हैं। प्रो साउंडबार में अलग से कंट्रोल बटन के साथ एक इक्वलाइजर भी मिलता है। चलिए डिटेल में जानते हैं अलग-अलग मॉडल की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ…
अलग-अलग मॉडल की कीमत और ऑफर
भारत में pTron Jazz साउंडबार की कीमत 2799 रुपये है और pTron Jazz Pro की कीमत 4999 रुपये है। दोनों साउंडबार आज से अमेजन पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। लॉन्च ऑफर के तहत, ब्रांड सीमित समय के लिए pTron Jazz पर 200 रुपये की छूट और pTron Jazz Pro साउंडबार पर 500 रुपये की छूट दे रहा है। pTron Jazz और pTron Jazz Pro दोनों साउंडबार 1 साल की वारंटी के साथ आते हैं।
pTron Jazz Soundbar की खासियत
pTron Jazz में 40W का साउंड आउटपुट मिलता है और इसमें 50 एमएम डुअल ड्राइवर स्पीकर सिस्टम है। यह साउंड डिलीवरी के लिए 2.0 चैनल का उपयोग करता है। स्पीकर का साइज काफी कॉम्पैक्ट है और इसे दीवार पर भी टांगा जा सकता है। साउंडबार मेटल से बना है और इसका वजन सिर्फ 1.4 किलोग्राम है। pTron Jazz साउंडबार ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी से लैस है और इसकी रेंज 10 मीटर है। इसमें ऑप्टिकल ऑडियो, औक्स, यूएसबी और एचडीएमआई एआरसी जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। इसमें टीवी प्लेबैक के लिए तीन स्टैंडर्ड इक्वलाइजर मोड – मूवी, म्यूजिक और न्यूज मिलते हैं। साउंडबार आपके स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य डिवाइस से भी कनेक्ट हो सकता है। हालांकि, यह वाईफाई इनेबल नहीं है इसलिए इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी का अभाव है। इसमें एक छोटा एलईडी इंडीकेटर भी है जो कनेक्शन स्टेटस के बारे में बताता है।
मात्र ₹13799 में लें 43 इंच TV, साउंड DJ जैसा दमदार; SALE में सस्ते मिल रहे ये 6 मॉडल
pTron Jazz Pro Soundbar की खासियत
pTron Jazz Pro साउंडबार थोडा एडवांस वर्जन है। इसमें 120W का साउंड आउटपुट मिलता है और यह 50 एमएम डुअल ड्राइवर के साथ आता है। इस मॉडल के साथ 6 इंच का वूफर भी मिलता है, जो साउंडबार को 2.1 चैनल के माध्यम से साउंड डिलीवर करने में मदद करता है। इसमें रेगुलर वेरिएंट वाले सभी कनेक्टिविटी ऑप्शन मौजूद हैं। इसके अलावा, इसमें कंट्रोल के साथ एक कस्टम इक्वलाइजर भी मिलता है जो सीधे साउंडबार पर मौजूद है। यह मॉडल साइज में थोड़ा बड़ा है। यह साउंडबार मेटल से बना है जबकि वूफर लकड़ी से बना है। इसका वजन 4.95 किलोग्राम है हालांकि इसे भी दीवार पर टांगा जा सकता है।
[ad_2]
Source link