Home National Punjab Accident: पटियाला में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल वैन से टकराया डंपर, 6 बच्चों समेत सात लोगों की मौत

Punjab Accident: पटियाला में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल वैन से टकराया डंपर, 6 बच्चों समेत सात लोगों की मौत

0
Punjab Accident: पटियाला में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल वैन से टकराया डंपर, 6 बच्चों समेत सात लोगों की मौत

[ad_1]

Punjab Accident: पंजाब के पटियाला में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें कई बच्चों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब एक डंपर स्कूल वैन के टकरा गया. जिसमें छह बच्चों समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों में वैन का ड्राइवर भी शामिल है. इस हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए. इस दुर्घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे के बाद डंपर का ड्राइवर फरार हो गया.

समाना-पटियाला रोड पर हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि ये हादसा पटियाला के समाना-पटियाला रोड पर टोल प्लाजा के पास हुआ. जहां पटियाला के भूपिंद्रा पब्लिक स्कूल के बच्चों को लेकर एक स्कूल वैन जा रही थी. तभी एक डंपर ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर होते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई.  आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बच्चों को वैन से बाहर निकाला. उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों और वैन के ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां छह बच्चों और वैन ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया गया. इस हादसे में एक बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हुआ है. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

https://x.com/ANI/status/1920089912809759011

टक्कर के बाद पेड़ से टकराया डंपर

जानकारी के मुताबिक, रेत से भरा हुआ एक डंपर समाना रोड पर नसुपुर के पास स्कूली वैन से टकरा गया. वैन में कई बच्चे सवार थे. वैन से टकराने के बाद डंपर एक पेड़ से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए. ये हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूल वैन बच्चों को स्कूल लेकर उनके घर जा रही थी. घायल बच्चों को पटियाला के सरकारी राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें: ‘सिंदूर से तंदूर तक’, अदनान सामी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दिया ये रिएक्शन

ये भी पढ़ें: PM Modi On Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी का पहला बयान आया सामने, कही ये बात



[ad_2]

Source link