[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां जारी हैं। इससे पहले हुआ एक सर्वे पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए खुशखबरी लेकर आया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि लोकसभा में पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ सकता है। जबकि, विपक्षी गठबंधन में शामिल कांग्रेस यहां कुछ सीटों पर हार का सामना कर सकती है। देश में अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव हो सकते हैं।
आज तक में प्रकाशित इंडिया टुडे और सी वोटर के एक सर्वे में बताया जा रहा है कि पंजाब में आप के खाते में 5 सीटें आ सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को भी 5 सीटों पर ही जीत मिल सकती है। खास बात है कि बीते साल जालंधर सीट पर हुए उपचुनाव में राज्य में आप ने लोकसभा में अपना खाता खोला था। उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस को गंवानी पड़ी थी और आप के टिकट पर सुशील कुमार रिंकू ने जीत हासिल की थी।
पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं। इनमें से आप और कांग्रेस 5-5 पर जीत हासिल करती नजर आ रही है। जबकि, भारतीय जनता पार्टी पिछला प्रदर्शन बरकरार रखते हुए एक बार फिर राज्य में दो सीटें जीत सकती है। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल 1 सीट जीतते हुए नजर आ रही है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि शिअद एक बार फिर NDA यानी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस में शामिल हो सकता है।
[ad_2]
Source link