Home Education & Jobs Punjab Police Recruitment 2023: पंजाब पुलिस कांस्टेबल और एसआई पदों पर भर्ती के लिए जनवरी में जारी करेगी विज्ञापन

Punjab Police Recruitment 2023: पंजाब पुलिस कांस्टेबल और एसआई पदों पर भर्ती के लिए जनवरी में जारी करेगी विज्ञापन

0
Punjab Police Recruitment 2023: पंजाब पुलिस कांस्टेबल और एसआई पदों पर भर्ती के लिए जनवरी में जारी करेगी विज्ञापन

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Punjab Police Recruitment 2023: पंजाब पुलिस में सरकारी नौकरी का ख्वाब देख रहे हजारों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पंजाब पुलिस की ओर से इसी महीने जनवरी 2023 में कांस्टेबल और एसआई के पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। पिछले महीने दिसंबर में पंजाब सरकार की कैबिनेट ने पंजाब पुलिस में अगले 4 सालों में 8400 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है। इनमें से 1200 पद एसआई के और 7200 पद कांस्टेबल के हैं।

पंजाब पुलिस की ओर से कांस्टेबल और एसआई के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जनवरी 2023 में ही जारी किए जाने की संभावना है।

पंजाब सरकार ने कहा है कि पंजाब पुलिस में हर साल 1800 कांस्टेबल और 300 एसआई के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस संबंध में विस्तृत नोटिफिकेशन पंजाब सरकार की वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जारी किया जाएगा।

सरकार की घोषणा के अनुसार, पंजाब पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा मई-जून 2023 में आयोजित की जाएगी। वहीं शारीरिक दक्षता परीक्षा सितंबर 2023 में आयोजित की जाएगी और इसका रिजल्ट नवंबर में जारी किया जाएगा।

करीब 2.5 लाख अभ्यर्थी हर साल पंजाब पुलिस की 2100 पदों पर भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को पंजाब पुलिस के पोर्टल को नियमित रूप से देखना चाहिए। 

[ad_2]

Source link