[ad_1]
‘अमेरिका से ज्यादा ताकतवर मिसाइलें’
पुतिन ने कहा कि मॉस्को को ‘अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी विचारों को अपनाने की जरूरत पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि हम अभी इस बारे में सोच रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति ने दावा किया कि रूस की क्रूज मिसाइलें और हाइपरसोनिक सिस्टम अमेरिका से ‘ज्यादा आधुनिक और कुशल’ हैं। बुधवार को उन्होंने कहा था कि परमाणु तनाव बढ़ रहा है। हालांकि पुतिन ने जोर देकर कहा कि मॉस्को परमाणु हथियारों को तैनात करने वाला पहला देश नहीं होगा।
परमाणु हमले को लेकर जुबानी जंग जारी
पुतिन के शब्द थे, ‘अगर हम किसी भी हालात में उन हथियारों का इस्तेमाल करने वाले पहले नहीं होंगे, तो हम उनका इस्तेमाल करने वाले दूसरे भी नहीं होंगे।’ उसी दिन अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने रूसी राष्ट्रपति को फटकार लगाते हुए कहा, ‘परमाणु हथियारों को लेकर कोई भी बदज़ुबानी बिल्कुल गैर-जिम्मेदाराना है।’ कुछ रिपोर्ट्स यह अनुमान लगा रही हैं कि यूक्रेन के साथ युद्ध में बढ़त हासिल करने के लिए रूस अपनी धरती पर परमाणु परीक्षण कर सकता है।
[ad_2]
Source link