[ad_1]
रिपोर्ट: सौरभ वर्मा
रायबरेली. अगर आप भी हैं स्ट्रीट फूड के दीवाने तो रायबरेली जनपद के कुंदनगंज में स्थित मोती लाल स्वीट्स की जलेबी जरूर खाइए. अगर आप इसे एक बार खाएंगे तो इसके स्वाद के दीवाने जरूर हो जाएंगे. क्योंकि इसके स्वाद का राज ही कुछ ऐसा है कि जो भी व्यक्ति से एक बार चख लेता है वह इसे बार-बार खाने की इच्छा रखता है. यहां पर बनने वाली जलेबी साधारण जलेबी नहीं वह एक अलग प्रकार से बनी खोया कीजलेबी है जिसको खाने के बाद लोग चटोरी जरूर मारते हैं.
लगभग 50 वर्षों से लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कुंदनगंज में स्थित मोतीलाल स्वीट्स के नाम से फेमस यह दुकान लोगों की जुबां पर राज कर रही है. क्योंकि यहां पर खोया से बनी हुई जलेबी मिलती है जो रायबरेली जनपद ही नहीं आसपास के जनपदों में भी इसका जलवा कायम है. राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाला कोई भी व्यक्ति यहां पर रुक कर इनकी जलेबी का स्वाद जरूर सकता है.
जलेबी चखने दूर-दूर से आते हैं प्रेमी
अभी तक मोतीलाल जी खुद इस दुकान का संचालन करते थे लेकिन जब उनकी उम्र ढली तो उनके लड़के सतीश ने पिताजी के कार्य में हाथ बढ़ाना शुरू किया और आज वही इस दुकान को संभाल रहे हैं. लेकिन इनके जलेबी का स्वाद आज भी कम नहीं हुआ है. सतीश बताते हैं कि आज से लगभग 50 वर्ष पूर्व हमारे पिताजी ने यह दुकान शुरू की थी. तब से लेकर आज तक कुंदानगंज चौराहे पर कईलोगों ने दुकानें खोली और बंद भी कर दी. लेकिन हमारी जलेबी का स्वाद कम नहीं हुआ. लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले लोग यहां पर रुक कर मोती लाल स्वीट्स की जलेबी का स्वाद जरूर चखते हैं.
भरोसे पर खरा उतर रहा मोतीलाल स्वीट्स
न्यूज 18 से बात करते हुए मोतीलाल स्वीट्स दुकान के संचालक सतीश ने बताया कि लगभग 50 वर्ष पूर्व हमारे पिता मोतीलाल गुप्ता नया दुकान शुरू की थी और उन्होंने ही खोया की जलेबी बनाना शुरू किया तब से आज तक हम लोग ग्राहकों के भरोसे पर खरा उतरने का कार्य कर रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने बताया कि हमारे दुकान पर जो लोग एक बार या जलेबी खा लेते हैं. वह यहां पर बार-बार आकर जलेबी खाते हैं. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि दुकान पर आने वाले ग्राहक जलेबी खाने के साथ ही पैकिंग करा कर अपने घर भी ले जाते हैं. वहीं दुकानदार संचालक सतीश गुप्ता यह भी बताते हैं की हमारी दुकान पर बड़ी बड़ी दूर से लोग सिर्फ जलेबी खाने आते हैं.
जलेबी का स्वाद है लाजवाब
दुकान पर मौजूद लखनऊ के निगोहां निवासी संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि मैं जब भी इस रास्ते से होकर गुजरता हूं तो इस दुकान पर रुक कर खोया से बनी जलेबी जरूर खाता हूं. क्योंकि इसका स्वाद ही कुछ ऐसा है जो आपको दीवाना बना देगा. साथ ही उन्होंने बताया कि मैं जब भी किसी कार्य से बछरावां या रायबरेली आता हूं तो यहां पर रुक कर जलेबी खाने के साथ ही अपने बच्चों के लिए भी खोया से बनी जलेबी जरूर ले जाता हूं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Raebareilly News, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : April 14, 2023, 17:25 IST
[ad_2]
Source link