[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Rajasthan PTET Result 2023 , ptetggtu.com : राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट ptetggtu.com पर जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम ptetggtu.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। अब जल्द ही काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा। दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय बीएड दोनों प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम साथ ही जारी किया गया है। जीजीटीयू ने 21 मई को राज्य के सभी वित्त पोषित विश्वविद्यालयों से सम्बद्ध और राज्य सरकार और एनसीटीई से मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में दो वर्षीय बी.एड एवं चार वर्षीय बीए बी.एड /बीएससी बी एड कोर्सेस में भर्ती के लिए प्रवेश परीक्षा पीटीईटी 2023 राज्य के सभी 33 जिलों के 1494 सेंटर पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई थी। एक दिन बाद ही आंसर-की भी जारी कर दी थी।
अब जल्द ही चार वर्षीय बीए बीएड बीएससी बीएड कोर्स और दो वर्षीय बीएड कोर्स के काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी होगा। बीएड कॉलेज चयन के लिए विकल्प अभ्यर्थी ऑनलाइन भर सकेंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले दो वर्षीय बीएड अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एप्लीकेशन में करेक्शन का मौका दिया जाएगा।
पीटीईटी 2023 बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रविष्ट सभी अभ्यर्थियों का बिना किसी कट ऑफ के परिणाम जारी किया गया है। कोर्स में दाखिले की पात्रता रखने वाला प्रत्येक अभ्यर्थी इस परीक्षा में अपने प्राप्त अंकों के आधार पर रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवा कर काउंसलिंग में भाग ले सकता है। अभ्यर्थियों के दाखिले के लिए उनके द्वारा चयनित विकल्पों की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी के संकाय, विषय, श्रेणी, उप श्रेणी, परीक्षा प्राप्तांक, आदि के अनुसार उपलब्ध सीटों पर मेरिट के आधार पर बीएड कॉलेज का आवंटन होगा।
अभ्यर्थी कोर्स में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए कॉलेज चयन के लिए दिये जानेवाले विकल्प में अधिकतम विकल्प भरें। अभ्यर्थी सभी उपलब्ध कॉलेजों का विकल्प के रूप में चयन कर सकता है। कॉलेज के विकल्प की कोई सीमा नहीं है।
प्रदेश के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए गोविंद गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा द्वारा 1 हजार 494 केन्द्रों पर आयोजित पीटीईटी परीक्षा-2023 में 89.70 फीसदी अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में कुल 5 लाख 21 हजार 576 अभ्यर्थियों में से 4 लाख 18 हजार 36 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं, 1 लाख 3 हजार 540 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
[ad_2]
Source link