Home Education & Jobs Rajasthan SET 2023 : राजस्थान सेट के लिए कल से करें आवेदन, जानें विषय व योग्यता समेत खास बातें

Rajasthan SET 2023 : राजस्थान सेट के लिए कल से करें आवेदन, जानें विषय व योग्यता समेत खास बातें

0
Rajasthan SET 2023 : राजस्थान सेट के लिए कल से करें आवेदन, जानें विषय व योग्यता समेत खास बातें

[ad_1]

Rajasthan SET 2023 : राजस्थान के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों मे असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (  SET – Rajasthan State Eligibility Test 2023 ) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।  राजस्थान में सेट का आयोजन लंबे अरसे के बाद हो रहा है। पिछले कुछ माह से राजस्थान के अभ्यर्थियों द्वारा लगातार सेट के आयोजन की मांग की जा रही थी। राजस्थान मे आखिरी बार सेट का आयोजन राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2013 मे किया गया था। यानी 9 साल बाद सेट होने जा रहा है जबकि यूजीसी नेट साल में दो बार आयोजित होता है।  इस बार आरपीएससी नहीं बल्कि गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा (जीजीटीयू) को सेट के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। सेट का नोटिफिकेशन जीजीटीयू की आधिकारिक वेबसाइट www.ggtu.ac.in पर जारी किया गया है। आवेदन ggtu.ac.in व sso.rajasthan.gov.in/signin पर कल 12 जनवरी 2023 से शुरू होंगे और 11 फरवरी 2023 तक चलेंगे। सेट परीक्षा 19 मार्च 2023 को होगी। 

इन विषयों में सेट परीक्षा

रासायनिक विज्ञान, इतिहास ,  राजनीति विज्ञान, कॉमर्स,  गृह विज्ञान , पॉपुलेशन स्टेडीज, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन, कानून,  मनोविज्ञान, अर्थ साइंस, लाइफ साइंस,  लोक प्रशासन,  अर्थशास्त्र, प्रबंधन, राजस्थानी, शिक्षा, गणितीय विज्ञान, संस्कृत, अंग्रेजी, संगीत, समाजशास्त्र, पर्यावरण, 

विज्ञान, दर्शनशास्त्र, उर्दू, भूगोल, भौतिक, फिजिकल एजुकेशन, विजुअल आर्ट्स, 

हिंदी, फिजिकल साइंस

आयु सीमा 

अधिकतम आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं रखी गई है। 

योग्यता

अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार- कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष।  अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) गैर-क्रीमीलेयर / अनुसूचित जाति (एससी) / अनुसूचित जनजाति (एसटी) / दिव्यांग छात्रों के लिए मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स रखे गए हैं।

राजस्थान सेट में दो पेपर होंगे। दोनों में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे। दोनों पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। पहला पेपर 100 नंबरों का होगा जिसमें 50 प्रश्न टीचिंग रिसर्च एप्टीट्यूट के आएंगे। दूसरे पेपर में 200 नंबर के 100 प्रश्न होंगे। ये प्रश्न स्टूडेंट के विषय से जुड़े होंगे। दोनों पेपरों के लिए कुल तीन घंटे मिलेंगे।

क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन

मार्किंग स्कीम

1. प्रत्येक प्रश्न 02 अंकों का होगा।

2. प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवार को 02 अंक मिलेंगे।

3. गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्क्स नहीं मिलेंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं है। 

आवेदन फीस

राजस्थान और राज्य के बाहर के सामान्य,  एसबीसी, ओबीसी (क्रीमीलेयर) के लिए-  1500  रुपये

राजस्थान के ईडब्ल्यूएस / एसबीसी / ओबीसी (नॉन क्रीमीलेयर) के लिए- 1200 रुपये

राजस्थान के एससी व एसटी व सभी दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए:  750 रुपये

[ad_2]

Source link