Home National Rajouri : आतंकियों ने सबसे पहचान पत्र मांगे, हिंदू नाम देखा और गोली मार दी.. सरपंच ने सुनाई खौफनाक दास्‍तां

Rajouri : आतंकियों ने सबसे पहचान पत्र मांगे, हिंदू नाम देखा और गोली मार दी.. सरपंच ने सुनाई खौफनाक दास्‍तां

0
Rajouri : आतंकियों ने सबसे पहचान पत्र मांगे, हिंदू नाम देखा और गोली मार दी.. सरपंच ने सुनाई खौफनाक दास्‍तां

[ad_1]

हाइलाइट्स

आतंकी हमले में मारे गए लोगों के शवों के साथ गांव वालों ने किया प्रदर्शन.
चारों शवों के साथ गांव के चौराहे पर लोगों ने गुजारी रात.
घटना के बाद से ही डांगरी गांव को लोगों काफी गुस्सा.

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के राजौरी (Rajouri Firing) के डांगरी गांव में रविवार देर शाम आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी. संदिग्ध आतंकवादियों (Terrorists Attack) ने एक समुदाय विशेष के लोगों के तीन मकानों पर गोलीबारी (Firing) की. इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही घटना में 6 लोग घायल हो गए हैं. घायल लोगों को राजौरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. इधर घटना के बाद से ही डांगरी गांव के लोगों में काफी गुस्सा है. गांव के चौराहे पर चारों शवों के साथ गांव वालों ने प्रदर्शन किया है. पूरी रात लोग शवों के साथ गांव के चौराहे पर थे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार डांगरी गांव के लोगों ने चारों शवों के साथ मौन प्रदर्शन किया है. इस दौरान स्थानीय लोगों ने कहा है कि इससे पहले 16 दिसंबर को अल्फा आर्मी गेट पर सुबह 6 बजे हमला हुआ था. हमला करने वाले आतंकवादी आज तक नहीं पकड़े गए हैं. इन्हीं दो आतंकवादियों ने इस गांव पर हमला किया है.

पढ़ें- जम्मू-कश्मीरः राजौरी में हुए आतंकी हमले में 4 की मौत, 6 लोग हुए घायल

डांगरी के सरपंच धीरज शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गांव के बीचोबीच आतंकियों ने पहले लोगों की पहचान की. मारने से पहले आतंकियों ने पहचान पत्र देखा, जैसे ही पहचान पत्र पर आतंकियों ने हिंदू नाम देखा उन्हें गोली मार दी. इस घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है, दोनों बाप बेटे थे. आतंकियों ने महिलाओं के साथ भी बदतमीजी की. महिलाओं के बाल खींचे और उन्‍हें मारा, मारने के बाद महिलाओं को कमरे में बंद कर दिया. फिर उनके सामने ही गोली चला दी.

वहीं लोगों का कहना है कि कश्मीर के बाद अब यहां भी टारगेट किलिंग शुरू हो गया है. साल 1990 से आतंकवाद ने जम्मू कश्मीर में पांव पसार रखा है, लेकिन पहली बार इस गांव पर आतंकी हमला हुआ है. घटना के विरोध में आज सोमवार को राजौरी बंद का आह्वान किया गया है. बता दें कि हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई है.

Tags: Jammu kashmir, Terrorist Attacks

[ad_2]

Source link