Friday, September 6, 2024
Google search engine
HomeLife StyleRaksha Bandhan Makeup Look: रक्षाबंधन पर इन आसान मेकअप लुक्स को करें...

Raksha Bandhan Makeup Look: रक्षाबंधन पर इन आसान मेकअप लुक्स को करें ट्राई, सुंदरता में लगेंगे चार चांद


ऐप पर पढ़ें

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के लिए खास होता है। इस दिन के लिए लोग काफी समय पहले से तैयारियां शुरू कर देते हैं। राखी के दिन महिलाएं नए कपड़े पहनकर सबसे सुंदर तरीके से तैयार होना चाहती हैं। हालांकि, कुछ गलतियां लुक को खराब कर सकती हैं। यहां हम कुछ मेकअप लुक के बारे में बता रहा हैं जो आप रक्षाबंधन पर फॉलो कर सकती हैं।

विंग्ड आईलाइनर- 70 के दशक में सभी एक्ट्रेसेस विंग्ड आईलाइनर लगाना पसंद करती थीं। हालांकि, ये एक बार फिर से फैशन में है। सूट हो या साड़ी विंग्ड आईलाइनर हर लुक को खास बना सकता है। रक्षाबंधन पर आप विंग्ड आईलाइनर वाला लुक ट्राई कर सकती हैं। 

न्यूड मेकअप- पहले डार्क रंगों को खूब पसंद किया जाता था, हालांकि अब महिलाएं न्यूड मेकअप को ही फॉलो करती हैं। आप अगर न्यूज मेकअप करना चाहती हैं तो बेस लगाएं और न्यूड रंग की लिपस्टिक लगाएं। इस मेकअप लुक में मस्कारा लगाना ना भूलें। 

बोल्ड आईज- मेकअप में अगर आंखे आकर्षित होती हैं तो लुक अपने आप सुंदर दिखने लगता है। आप रक्षाबंधन पर बोल्ड आईज लुक करें। इसके लिए काजल, लाईनर और मस्कारा लगाएं। ब्राउन आईशौडो संग थोड़ा काले रंग का शेड लगाएं। ये काफी अच्छा लगता है। 

मैट मेकअप लुक- रक्षाबंधन पर महिलाएं दिन में ही तैयार हो जाती हैं, ऐसे में दिन के समय में शिमर और ग्लिटर लुक को ओवर कर सकता है। ऐसे में आप राखी पर ऑल मैट मेकअप लुक करें। इस तरह के मेकअप लुक को करने के लिए आप पिंक या ब्राउन रंग को चुनें। 

छोटी आंखों को इन मेकअप टिप्स से बनाएं आकर्षक, सिंपल हैं ये तरीके



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments