[ad_1]
नई दिल्ली:
Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या के राम मंदिर के लिए रामलला की तीन में से एक मूर्ति का चयन कर लिया गया है. इस मूर्ति को देश के मशहूर मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है. इस बारे में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगिराज ने रामलला की मूर्ति बनाई है. जो अयोध्या के भव्य राम मंदिर में स्थापित की जाएगी. बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी. जिसमें मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे. जो राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे.
येदियुरप्पा ने जताई खुशी
अरुण योगीराज की मूर्ति का राम मंदिर के लिए चयन होने पर बीएस येदियुरप्पा ने खुशी जताई. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मैसुरु के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति का अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में स्थापना के चयन किया गया है. इससे राज्य के सभी राम भक्तों का गौरव और खुशी दोगुनी हो गई है. शिल्पी योगिराज अरुण को हार्दिक बधाई.”
ರಾಮಾಯಣದಲ್ಲಿ ನಮ್ಮ ಕಿಷ್ಕಿಂಧೆಯ ಆಂಜನೇಯ ಅಯೋಧ್ಯೆಯಲ್ಲಿ ಶ್ರೀ ರಾಮಚಂದ್ರನ ಪಟ್ಟಾಭಿಷೇಕದಲ್ಲಿ ವಿಶೇಷ ಪಾತ್ರ ವಹಿಸಿದ್ದನ್ನು ನೆನಪಿಸುವಂತೆ ಈಗ ಮತ್ತೊಂದು ಸುಯೋಗ ಒದಗಿಬಂದಿದೆ. ಮೈಸೂರಿನ ಶಿಲ್ಪಿ ಶ್ರೀ ಅರುಣ್ ಯೋಗಿರಾಜ್ ಅವರು ಕೆತ್ತಿರುವ ಪ್ರಭು ಶ್ರೀರಾಮನ ವಿಗ್ರಹ ಅಯೋಧ್ಯೆಯ ಭವ್ಯ ಶ್ರೀರಾಮ ಮಂದಿರದಲ್ಲಿ ಪ್ರಾಣಪ್ರತಿಷ್ಠಾಪನೆಗೆ…
— B.S.Yediyurappa (@BSYBJP) January 1, 2024
[ad_2]
Source link