Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeLife StyleRamadan 2024: इफ्तार के लिए तैयार करके रखें खजूर की बर्फी, जानिए...

Ramadan 2024: इफ्तार के लिए तैयार करके रखें खजूर की बर्फी, जानिए बनाने का तरीका


ऐप पर पढ़ें

रमजान का महीना शुरू हो गया है। इस्लाम धर्म को फॉलो करने वाले लोग इस मुबारक महीने में अल्लाह की इबादत करते हैं। इस महीने में रोजा रखा जाता है, जिसमें पूरे दिन भूखा रहना पड़ता है। पूरे दिन रोजा रखने के बाद इफ्तारी का समय होता है, जब लोग तरह-तरह के पकवानों को खाते हैं। रोजा तोड़ने के लिए खजूर खाते हैं। ऐसे में यहां हम बता रहे हैं खजूर की बर्फी बनाने का तरीका, जिसे आप कुछ दिनों के लिए स्टोर भी कर सकते हैं। जानिए-

खजूर की बर्फी बनाने के लिए आपको चाहिए 

2 कप खजूर

2 कप दूध 

2 चम्मच बादाम

2 चम्मच अखरोट

2 चम्मच पिस्ता

2 चम्मच किशमिश

2 चम्मच कद्दूकस गरी

2 चम्मच चिरौंजी 

4 चम्मच देसी घी 

एक मीडियम साइज गुड़ का टुकड़ा 

कैसे बनाएं खजूर की बर्फी

खजूर की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले खजूर के बीजों को हटाकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसे एक रात पहले दूध में भिगो दें। अगले दिन इसे अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें और पेस्ट तैयार करें। अब गुड़ की चाशनी बना लें। इसके लिए थोड़ा सा पानी गुड़ के साथ मिला लें फिर हल्की आंच पर पकाएं। थोड़ी देर पकने के बाद जब चाशनी गाढ़ी हो जाए तब इसे आंच से उतार लें। अब एक पैन में घी डालकर गर्म करें, फिर इसमें खजूर का पेस्ट डालकर भून लें। जब तब सभी मेवा का बारीक काट लें। खजूर का पेस्ट भुन जाए और जब ये घी छोड़ने लगे, तो इसमें सभी बारीक कटे हुए मेवे डाल कर अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें गुड़ की चाशनी मिला लें और थोड़ी देर पकने दें। फिर प्लेट में थोड़ा सा घी लगाएं और इस मिक्स को प्लेट में निकाल लें। इसे ठंडा हो जाने दें और फिर बर्फी के टुकड़े काट लें। इसके ऊपर कद्दूकस किया नारियल डालें। खजूर की बर्फी  तैयार है।

Shakkar Pare: होली पर परफेक्ट शक्कर पारे बनाने के लिए अपनाएं ये रेसिपी, क्रिस्पी स्वाद सबको आएगा पसंद



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments