Home Life Style Rashifal August 2023: मकरवाले इस सप्ताह रहें सतर्क! मीन राशिवालों को छप्पर फाड़ मिलेगा धन

Rashifal August 2023: मकरवाले इस सप्ताह रहें सतर्क! मीन राशिवालों को छप्पर फाड़ मिलेगा धन

0
Rashifal August 2023: मकरवाले इस सप्ताह रहें सतर्क! मीन राशिवालों को छप्पर फाड़ मिलेगा धन

[ad_1]

हाइलाइट्स

दोस्तों का साथ रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी.
आर्थिक तौर पर समय थोड़ा सा कमजोर है. धन हानि के योग बन सकते हैं.
यदि आप व्यापार करते हैं तो इस समय आपका व्यापार धन उगलेगा.

Saptahik Rashifal August 2023: अगस्त 2023 के दूसरे सप्ताह में मीन राशिवालों की इनकम मजबूत होने लगेगी. यदि आप व्यापार करते हैं तो इस समय आपका व्यापार धन उगलेगा और आपको जबरदस्त प्रॉफिट होगा. वहीं मकर रा​शिवाले इस सप्ताह सतर्क रहें क्यों​कि कुछ विरोधी सक्रिय होंगे, जो आपके विरुद्ध चाल चल सकते हैं. पढ़ें मकर, कुंभ और मीन का अगस्त 2023 का साप्ताहिक राशिफल.

मकर साप्ताहिक राशिफल 2023 अगस्त
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में ही कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है. दोस्तों का साथ रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी. बिजनेस में उनकी सपोर्ट से कुछ बड़ा काम हाथ में ले सकते हैं. नौकरी में भी स्थिति अच्छी रहेगी. हालांकि कुछ विरोधी सक्रिय होंगे, जो आपके विरुद्ध चाल चल सकते हैं, उनसे सावधान रहें. आर्थिक तौर पर समय थोड़ा सा कमजोर है. धन हानि के योग बन सकते हैं. गुप्त खर्चे होंगे. शादीशुदा जीवन में तनाव रहेगा, इससे बाहर निकलने के लिए आपको अब किसी अपने की जरूरत पड़ेगी.

लव लाइफ के लिए समय बहुत अच्छा चल रहा है. रिश्ते में रोमांस भी रहेगा और एक-दूसरे को पाने की चाह भी रहेगी. ट्रैवलिंग करने के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन से मध्य तक का समय बढ़िया रहेगा. यदि आप स्टूडेंट है, तो यह समय थोड़ा सा कमजोर है. ज्यादा मेहनत करें और अपनी पढ़ाई पर ही पूरा फोकस रखें, संगति का ध्यान रखें तभी अच्छे नतीजे मिल पाएंगे.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 2023 अगस्त
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. घर परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे. परिवार में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा. शादीशुदा लोग अपने गृहस्थजीवन में आनंद लेंगे और अपने जीवनसाथी के प्रति आकर्षित रहेंगे. रिश्ते में एक नई ताजगी का एहसास होगा. लव लाइफ के लिए समय अनुकूल चल रहा है, लेकिन अपने सभी बातों को करने से पूर्व उनका मूड जरूर देख लें. नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह अनुकूल है. आपको सफलता मिलेगी जबकि बिजनेस करने वालों के लिए भी यह सप्ताह पूरी अनुकूलता लेकर आया है. आप जितना प्रयास करेंगे, उतने ही अधिक आपको सफलता मिलती चली जाएगी, इस प्रकार बिजनेस के क्षेत्र में भी है सप्ताह सफलता प्रदान करेगा.

कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी. रिश्तेदारों से मिलकर भी आपको खुशी होगी. सप्ताह के मध्य में दोस्तों के संग मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा. ट्रैवलिंग करना चाहें, तो इस सप्ताह की शुरुआत से मध्य तक का समय अनुकूल है. स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा चल रहा है, लेकिन अपने पारिवारिक जीवन का असर अपनी पढ़ाई पर ना आने दें.

मीन साप्ताहिक राशिफल 2023 अगस्त
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. सप्ताह की शुरुआत से ही आपकी इनकम मजबूत होने लगेगी. खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे, लेकिन आपके लिए चिंता का कारण नहीं बनेंगे. सेहत में गिरावट रहेगी, लेकिन कैसे ना कैसे आप खुद को ठीक रख पाने में कामयाब रहेंगे. समय-समय पर प्राणायाम करते रहें और खुद को फिट रखने की कोशिश करें. नौकरीपेशा हैं तो अपने काम को पूजा मानकर करेंगे, तो आपको सफलता मिलेगी. मेहनत करें और अपनी जगह बनाने की कोशिश करें.

यदि आप व्यापार करते हैं तो इस समय आपका व्यापार धन उगलेगा और आपको जबरदस्त प्रॉफिट
होगा. आपका बिजनेस पार्टनर भी आपकी खुशी का कारण बनेगा. शादीशुदा लोगों का गृहस्थजीवन खुशनुमा रहेगा. जीवनसाथी से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है. जो लोग प्रेम जीवन में है उन्हें भी इस समय का पूरा आनंद उठाने का मौका मिलेगा और आपके प्रिय के साथ आपके रिश्ते सुधरेंगे. पढ़ाई में विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी. साथ में विरोधियों पर आपकी जीत होगी. यात्रा करना चाहते हैं तो सप्ताह के अंतिम दिन अच्छे रहेंगे.

Tags: Astrology, Dharma Aastha

[ad_2]

Source link