Tuesday, April 1, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsRBSE 10th 12th Result 2023: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं 12वीं के इन...

RBSE 10th 12th Result 2023: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं 12वीं के इन छात्रों का रिजल्ट भी किया जारी


ऐप पर पढ़ें

RBSE 10th 12th Result 2023: राजस्थान बोर्ड ने आरएल, आरडब्ल्यूएच विद्यार्थियों का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। इन सभी छात्रों को रिजल्ट आरबीएसी बोर्ड ने कुछ वजहों से रोक लिया था। ऐसे में बोर्ड ने अब इनका अपनी वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर RL/RWH/रिवाइज्ड रिजल्ट घोषित किया है। जिन विद्यार्थियों का रिजल्ट रोका गया था, वह अपना परिणाम नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर चेक कर सकते हैं। 

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम 90.49 प्रतिशत रहा था। 10वीं में 10 लाख 41 हजार 373 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए, इनमें 5 लाख 58 हजार 853 छात्र और 4 लाख 82 हजार 520 छात्राएं शामिल थे। उत्तीर्ण विद्यार्थियों में 5 लाख 1 हजार 752 छात्र और 4 लाख 40 हजार 608 छात्राएं शामिल थे, इस प्रकार लड़कियों की सफलता का प्रतिशत 91.31 एवं लड़कों का 89.78 प्रतिशत रहा। वहीं 2 लाख 12 हजार 253 लड़कियों और 2 लाख 9 हजार 495 लड़कों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की। इसी प्रकार प्रवेशिका परीक्षा का कुल परिणाम 75.05 प्रतिशत रहा है, इसमें लड़कियों की सफलता का प्रतिशत 78.33 प्रतिशत एवं लड़कों का 71.42 प्रतिशत।

Result Direct Link

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट से पहले 12वीं की तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हो चुका था। 12वीं साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट 18 मई की रात आठ बजे घोषित कर दिया गया था। कॉमर्स का 96.60% और साइंस का रिजल्ट 95.65% रहा है। 12वीं आर्ट्स का कुल परिणाम 92.35 प्रतिशत रहा है, इसमें लड़कियों का परिणाम 94.06 प्रतिशत और लड़कों का 90.65 प्रतिशत रहा। 

RBSE 10th 12th result 2023: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर यूं चेक कर सकेंगे

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- Examination Results – 2023 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3-  12वीं वाले सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट के लिंक पर और 10वीं वाले सेकेंडरी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट करें।

स्टेप 4-  रिजल्ट आपके सामने होगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें।

स्टेप 6- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments