ऐप पर पढ़ें
RBSE 12th Result 2023 Live: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट जारी किए जाने की खबर है।नतीजे https://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देखे जा सकेत हैं। नतीजे rajresults.nic.in व livehindustan.com पर भी देखे जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी की वाणिज्य और विज्ञान वर्ग का परिणाम कुछ देर में घोषित हो सकता है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक और संभागीय आयुक्त सी.आर. मीणा परिणाम जारी करेंगे।
पिछले वर्ष 1 जून 2022 को आरबीएसई 12वीं साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया गया था। राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में 96.58 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। साइंस में 95.98 फीसदी लड़के और 97.5 फीसदी लड़कियां पास हुईं। राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉर्मस में 97.53 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। कॉमर्स में छात्र 96.93 प्रतिशत और छात्राएं 98.62 प्रतिशत पास हुईं।
राजस्थान बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। छह साल पहले उसने टॉपरों का ऐलान करना बंद कर दिया था। ऐसे में इस बार भी टॉपरों का ऐलान नहीं किया जाएगा। यह जरूर बताया जाएगा कि कौन से जिले का रिजल्ट अच्छा रहा।
Rajasthan Board Class 12th Result: इस तरह से कर सकेंगे चेक
– RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
– होमपेज पर आरबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 या आरबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
– नए खुले टैब में, लॉगिन विवरण – रोल नंबर, डीओबी दर्ज करें।
– ‘सबमिट’ पर क्लिक करें और आपका आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा
अपना आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2023 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।